फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: टीएमसी ने उपचुनावों के लिए जारी की 6 उम्मीदवारों की लिस्ट, मेदिनीपुर से सुजॉय को मिली टिकट

Sun, 20 Oct 2024 03:26 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

West Bengal Assembly by elections,  पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ पार्टी ने अगले महीने होने वाले विधानसभा उपचुनावों को लेकर छह उम्मीदवारों की सूची जारी की है। 
विज्ञापन
टीएमसी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ पार्टी ने अगले महीने होने वाले विधानसभा उपचुनावों को लेकर छह उम्मीदवारों की सूची जारी की है।  आगामी 13 नवंबर को इन सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव होने हैं। उनमें कूच बिहार जिले में सीताई, अलीपुरद्वार जिले में मदारीहाट, उत्तर 24 परगना में नैहाटी और हरोआ, पश्चिम मिदनापुर जिले में मेदिनीपुर और बांकुरा जिले में तालडांगरा शामिल हैं।

विज्ञापन


टीएमसी ने उपचुनाव के लिए सिताई से संगीता रॉय को, मदारीहाट (अनुसूचित जाति) सीट से जय प्रकाश तोप्पो को, तालडांगरा से फाल्गुनी सिंघाबाबू, मेदिनीपुर से सुजॉय हाजरा, हरोआ से शेख रबिउल इस्लाम और नैहाटी से सनत डे को टिकट दिया है। इससे पहले शनिवार को बीजेपी ने सभी 6 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का एलान किया था। 


विज्ञापन


बीजेपी ने कल जारी किए नाम
भाजपा ने दीपक कुमार रॉय को सीताई से, राहुल लोहार को मदारीहाट से, रूपक मित्रा को नैहाटी से, बिमल दास को हरोआ से, सुभाजीत रॉय को मेदिनीपुर से और अनन्या रॉय चक्रवर्ती को तालडांगरा से चुनाव मैदान में उतारा है।
विज्ञापन


विपक्षी वाम मोर्चा और कांग्रेस ने अभी तक उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। राज्य की छह सीटों पर 13 नवंबर को उप-चुनाव होंगे। पश्चिम बंगाल की इन उपचुनाव के नतीजे 23 नवंबर को सामने आएंगे। जिन निर्वाचन क्षेत्रों में उपचुनाव होने हैं, उनमें अलीपुरद्वार जिले का मदारीहाट, कूच बिहार का सीताई, उत्तर 24 परगना के नैहाटी और हरोआ, बांकुरा के तलडांगरा और पश्चिम मेदिनीपुर जिले के मेदिनीपुर हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें