फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Calcutta HC: टीएमसी सांसद सुखेंदु रॉय ने पुलिस के नोटिस को दी चुनौती, कमिश्नर को हिरासत में लेने की मांग की थी

Mon, 19 Aug 2024 04:16 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

कोलकाता पुलिस ने सुखेंदु शेखर रॉय को महिला डॉक्टर के दुष्कर्म और हत्या के संबंध में किए गए सोशल मीडिया पोस्ट से को लेकर नोटिस थमाया था। पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस नेता को रविवार को नोटिस भेजा था। 

विज्ञापन
सुखेंदु शेखर रॉय - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तृणमूल कांग्रेस के सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने सोमवार को कलकत्ता हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने कलकत्ता हाईकोर्ट में एक याचिका दायर करने की अनुमति मांगी। याचिका में पुलिस द्वारा भेजे गए नोटिस को चुनौती दी गई। 

विज्ञापन


कोलकाता पुलिस ने थमाया था नोटिस
कोलकाता पुलिस ने सुखेंदु शेखर रॉय को यह नोटिस कोलकाता में महिला डॉक्टर के दुष्कर्म और हत्या के संबंध में किए गए सोशल मीडिया पोस्ट से को लेकर थमाया था। कोलकाता पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस नेता को रविवार को नोटिस भेजा था। नोटिस में उन्हें पुलिस के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया था। 

अदालत ने दी याचिका दायर करने की अनुमति
अदालत में न्यायमूर्ति राजर्षि भारद्वाज ने सुखेंदु रॉय के वकील को नोटिस को चुनौती देने के लिए याचिका दायर करने की अनुमति दे दी। अदालत ने कहा कि याचिका पर मंगलवार को सुनवाई होगी। अब आपको बताते दें कि टीएमसी सांसद ने सोशल मीडिया पोस्ट में क्या लिखा था। दरअसल, कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर की हत्या की जांच सीबीआई को सौंपी गई है। सुखेंदु ने सोशल मीडिया पोस्ट में मांग की थी कि सीबीआई द्वारा कोलकाता के पुलिस आयुक्त और आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य को हिरासत में लेकर पूछताछ की जानी चाहिए। 
विज्ञापन


कोलकाता में हुई थी महिला डॉक्टर की हत्या
आपको बता दें कि आठ अगस्त यानी गुरुवार की दरम्यानी रात कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर की हत्या हुई थी। इसके अगले दिन नौ अगस्त को अस्पताल के सेमिनार हॉल में महिला डॉक्टर का शव बरामद हुआ था। इसके बाद से कोलकाता समेत देशभर में इस घटना के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें