पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ द्वारा ममता सरकार के खिलाफ लगातार बयान देने के बाद बुधवार को तृणमूल कांग्रेस के सुखेंदु शेखर रे समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने राष्ट्रपति को हस्ताक्षर किया हुआ ज्ञापन सौंपा। इन ज्ञापन में सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय, सांसद डेरेक ओब्रायन, सांसद कल्याण बनर्जी और सांसद काकोली घोष दस्तीदार के भी हस्ताक्षर थे।
विज्ञापन
सुखेंदु शेखर ने इस मामले पर बयान देते हुए कहा कि हमलोगों ने राष्ट्रपति को एक ज्ञापन सौंपा है जिसमें लिखा गया है कि राज्यपाल संविधान के संरक्षण, सुरक्षा और बचाव में विफल रहे हैं और वे सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाए गए कानून का बार-बार उल्लंघन कर रहे हैं।
बता दें कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच टकराव लगातार जारी है। राज्यपाल राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर ममता सरकार पर निशाना साधते रहते हैं।