फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Recruitment Scam: टीएमसी विधायक जीबन साहा को सीबीआई ने किया गिरफ्तार, भाजपा ने सरकार के खिलाफ साधा निशाना

Mon, 17 Apr 2023 07:33 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि मामले पर हमारी नजर है, लेकिन हम प्रतिक्रिया नहीं देना चाहते क्योंकि कानून अपना काम करेगा। भाजपा का कहना है कि टीएमसी विधायकों की गिरफ्तारी से साबित होता है कि सत्ता के जनप्रतिनिधि भ्रष्टाचार में शामिल थे।
विज्ञापन
हथकड़ी डेमो - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के भर्ती घोटाले में टीएमसी विधायक जीबन कृष्णा साहा को सीबीआई ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई अधिकारी ने बताया कि साहा मुर्शिदाबाद जिले में अपने घर से स्कूल में नौकरी दिलाने के लिए रिश्वत लेते थे। सीबीआई बुरवन विधायक से 14 अप्रैल से पूछताछ कर रही थी। इस दौरान उनके आवास पर भी छापेमारी कर तलाशी की गई।

यह है पूरा मामला

विज्ञापन

मैराथन पूछताछ के बाद विधायक साहा को गिरफ्तार कर 220 किमी दूर कोलकाता के निजाम पैलेस स्थित सीबीआई ऑफिस लाया गया था। सोमवार शाम साहा को सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया गया था। कोर्ट ने विधायक की जमानत याचिका खारिज कर चार दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सीबीआई के वकील ने विधायक के आवास से तलाशी के दौरान मिले दस्तावेजों को पेश करते हुए कहा कि घोटाले में शामिल अन्य व्यक्तियों के नाम भी सामने आ सकते हैं। सीबीआई ने अदालत में कहा कि तलाशी के दौरान साहा ने अपना फोन तालाब में फेंक कर सबूत नष्ट करने की भी कोशिश की थी।

बता दें, टीम ने कहा कि साहा टीएमसी के तीसरे विधायक हैं, जिन्हें शिक्षक भर्ती घोटाले में सीबीआई और ईडी ने जांच के लिए गिरफ्तार किया है। 

हाईकोर्ट ने दिया था जांच का आदेश
साल 2014 से 2021 के बीच पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी ने शिक्षा विभाग संभाला था, इसी दौरान कथित भर्ती घोटाला हुआ था। इसके बाद कलकत्ता हाईकोर्ट ने ईडी और सीबीआई को जांच के आदेश दिए थे। एजेंसी ने जांच के दौरान पार्थ चटर्जी को गिरफ्तार किया। इसी मामले के तहत  पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष और विधायक माणिक भट्टाचार्य को पिछले साल गिरफ्तार किया था। 

भाजपा ने साधा निशाना

विज्ञापन

टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि मामले पर हमारी नजर है, लेकिन हम प्रतिक्रिया नहीं देना चाहते क्योंकि कानून अपना काम करेगा। भाजपा का कहना है कि टीएमसी विधायकों की गिरफ्तारी से साबित होता है कि सत्ता के जनप्रतिनिधि भ्रष्टाचार में शामिल थे। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने आरोप लगाया कि 'साहा गिरफ्तार होने वाले तीसरे विधायक हैं। टीएमसी में भ्रष्टाचार में लिप्त नेताओं की सूची काफी लंबी है। नेपा प्रतिपक्ष शुवेंदु अधिकारी का कहना है कि टीएमसी नेताओं ने पैसों के बदले स्कूल में नौकरी देने में बिचौलियों का काम किया।

 

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें