फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेघालय: टीएमसी नेता मुकुल संगमा बने विधानसभा में विपक्षी नेता, तृणमूल कांग्रेस ने दी बधाई

सार

राज्य में विपक्षी राजनीतिक दलों में तृणमूल कांग्रेस के पास पांच विधायक हैं और कांग्रेस के पास एक विधायक है। इससे पहले 2023 में कांग्रेस के पास पांच विधायक थे, लेकिन उनमें से तीन के सत्तारूढ़ एनपीपी में शामिल होने और एक के सांसद चुने जाने के बाद इसकी संख्या घटकर सिर्फ एक रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तृणमूल कांग्रेस के नेता और मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. मुकुल एम. संगमा, जो मेघालय विधान सभा के सदस्य हैं, को स्पीकर ने मेघालय विधानसभा में विपक्षी नेता के रूप में मान्यता दी। इसके साथ ही मेघालय विधानसभा के सदस्य रॉनी वी. ल्योंगदोह को विपक्ष के मुख्य व्हिप के रूप में मान्यता दी गई है। इन नियुक्तियों की पुष्टि करने वाला आधिकारिक नोटिफिकेशन मेघालय विधासनसभा के कमिश्नर और सचिव डॉ. एंड्रयू सिमंस, ने जारी किया। इस नियुक्ति पर तृणमूल कांग्रेस ने संगमा को बधाई दी है।

विज्ञापन


गौरतलब  है कि पिछले दिनों, स्पीकर थॉमस ए. संगमा ने कहा था कि पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी नेता मुकुल एम. संगमा ने विपक्षी नेता पद के लिए औपचारिक रूप से मांग की थी। स्पीकर ने कहा, "मुकुल संगमा के नेतृत्व में टीएमसी ने विपक्षी नेता का पद पार्टी को देने की मांग की, क्योंकि इसके पास एकमात्र कांग्रेस विधायक रॉनी वी. ल्योंगदोह का समर्थन है। मैंने सबमिशन का पत्र प्राप्त किया है। मैं अभी भी प्रस्ताव की जांच कर रहा हूं और बहुत जल्दी निर्णय लूंगा। विपक्षी राजनीतिक दलों में, टीएमसी के पास पांच विधायक हैं, और कांग्रेस के पास एक विधायक है।
 
मेघालय में टीएमसी के पांच और कांग्रेस के पास एक विधायक
राज्य में विपक्षी राजनीतिक दलों में तृणमूल कांग्रेस के पास पांच विधायक हैं और कांग्रेस के पास एक विधायक है। इससे पहले 2023 में कांग्रेस के पास पांच विधायक थे, लेकिन उनमें से तीन के सत्तारूढ़ एनपीपी में शामिल होने और एक के सांसद चुने जाने के बाद इसकी संख्या घटकर सिर्फ एक रह गई।
विज्ञापन

 
विपक्ष ने पद के लिए पूरा किया मानदंड- स्पीकर
स्पीकर थॉमस ए संगमा ने कहा था कि विपक्ष की ताकत 60 सदस्यीय विधानसभा का 10 प्रतिशत है। इसलिए उन्होंने विपक्ष के नेता पद के लिए न्यूनतम 10 प्रतिशत मानदंड को पूरा कर लिया है। लेकिन अन्य चीजें विचाराधीन हैं। इसलिए मैं अपना फैसला सुरक्षित रख रहा हूं और बहुत जल्द ही इस पर फैसला लूंगा।
 
टीएमसी की मांग मुख्य सचेतक का पद कांग्रेस को मिले
स्पीकर थॉमस ए संगमा के अनुसार, टीएमसी ने यह भी मांग की कि विपक्ष के मुख्य सचेतक का पद एकमात्र कांग्रेस विधायक को दिया जाए। कांग्रेस विधायक ने मंगलवार को विपक्ष के नेता का पद छोड़ दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें