तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने पश्चिम बंगाल में भाजपा के 20 सीटों को जीतने के दावे का मजाक उड़ाते हुए कहा कि भाजपा के पास जो दो सीटें हैं उन्हें ही बचा लें तो बहुत है। डेरेक ने कहा कि उन्हें 20 सीटों को जीतने जैसे दावे नहीं करने चाहिए, उनके पास जो दो सीटें यहां हैं, उन्हीं को बचाने की कोशिश करनी चाहिए वरना उन्हें रसगुल्ले की तरह शून्य सीटें मिलेंगीं।