तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम के भाई ओ राजा को एआईएडीएमके की प्राथमिक सदस्य से हटा दिया है। ओ राजा पर आरोप है कि वह पार्टी के सिद्धांतों और विचारधारा के खिलाफ पार्टी को बदनाम करने के लिए काम कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक उनपर कई बार यह आरोप लग चुके हैं। इसके बाद उन्हें आज पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से हटा दिया है।