फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: TMC नेता ने आंदोलनकारी डॉक्टरों को बताया 'देशद्रोही', कहा- कोर्ट के आदेश का नहीं हो रहा पालन

Wed, 11 Sep 2024 05:42 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

West Bengal: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक नेता ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन न करने के लिए हड़ताल पर बैठे डॉक्टरों की आलोचना की और उन्हें 'देशद्रोही' करार दिया। 
विज्ञापन
डॉक्टर की हत्या और दुष्कर्म के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक नेता ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन न करने के लिए हड़ताल पर बैठे डॉक्टरों की आलोचना की और उन्हें 'देशद्रोही' करार दिया। 

विज्ञापन


वीडियो क्लिप में टीएमसी नेता चंदन मुखोपाध्याय को पार्टी के एक कार्यक्रम में यह बयान देते देखा गया। मुखोपाध्याय उत्तर 24 परगना के बदुरिया पंचायत के प्रमुख हैं। वीडियो क्लिप में उन्हें कहते हुए देखा गया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद डॉक्टर अपनी हड़ताल जारी रखे हुए हैं और लोगों की सेवा करने की अपनी जिम्मेदारी भूल गए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे डॉक्टरों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जानी चाहिए, जिन्होंने कोर्ट के आदेशों का पालन नहीं किया। 

 

सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारी डॉक्टरों को 10 सितंबर की शाम पांच बजे से अपनी ड्यूटी पर लौटने का निर्देश दिया था। लेकिन प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टरों ने लगातार 33वें दिन भी अपनी हड़ताल जारी रखी।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी पिछले महीने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में प्रशिक्ष महिला डॉक्टर के दुष्कर्म और हत्या मामले में न्याय की मांग कर रहे हैं। जूनियर डॉक्टरों की स्वास्थ्य भवन के बाहर अपनी हड़ताल जारी है। वे कोलकाता पुलिस आयुक्त और वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों को उनके पदों से हटाने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें