फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम में अभिषेक बनर्जी:  2024 में 10 लोकसभा सीटें जीतने का लक्ष्य, बोले- भ्रष्ट भाजपा को राज्य से बाहर कर देंगे

Wed, 11 May 2022 07:23 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने बुधवार को पहली बार असम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
विज्ञापन
असम में अभिषेक बनर्जी - फोटो : twitter/AITCofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने बुधवार को कहा कि हम असम में भाजपा की भ्रष्ट सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। असम के गुवाहाटी में पहली बार टीएमसी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बनर्जी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में राज्य की 14 में से 10 सीटों पर जीत हासिल करने का लक्ष्य तय किया। 

विज्ञापन


टीएमसी सांसद ने कहा, 'जहां भी टीएमसी ने प्रवेश किया है, यह अंत तक लड़ी है। हम दो साल में भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए लड़ेंगे... मैं तब तक नहीं रुकूंगा जब तक हम इस राज्य में जीत हासिल नहीं कर लेते। हम भ्रष्ट भाजपा को हटाने के लिए हर संभव काम करेंगे, भले ही इसमें मेरी जान ही क्यों न चली जाए। एक बार हमने लड़ाई शुरू कर दी तो हम वापस मुड़कर नहीं देखेंगे।'

उन्होंने त्रिपुरा और मेघालय में भी टीएमसी की सरकार बनने का विश्वास जताया, जहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। बनर्जी ने कहा कि असम में विधानसभा चुनाव चार साल बाद होंगे। लेकिन, लोकसभा चुनाव दो साल में ही होने हैं। हम यहां लड़ेंगे और 14 में से 10 सीटों पर जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि टीएमसी यहां अगले कुछ महीनों में जिला और ब्लॉक समितियों का गठन करेगी।
विज्ञापन


'हिंदू-मुसलमान नहीं, भारत खतरे में है'
इस दौरान अभिषेक बनर्जी ने लोगों से धर्म का चश्मा उतारने की भी अपील की। उन्होंने कहा, 'कुछ लोग कहते हैं कि हिंदू खतरे में हैं, कुछ कहते हैं कि मुसलमान खतरे में हैं। लेकिन मैं कहता हूं कि अपनी आंखों से धर्म का चश्मा उतारकर देखिए, तब आपको पता चलेगा कि भारत खतरे में है।' 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें