अपनी दादी के साथ मशहूर मिमिक्री आर्टिस्ट सलोनी गौड़
- फोटो : Twitter
वीडियो शेयरिंग एप्लीकेशन टिकटॉक ने अपने प्लेटफॉर्म से मशहूर मिमिक्री कलाकार सलोनी गौड़ के चीन पर बनाए गए वीडियो को हटा दिया है। टिकटॉक लगातार चीन की निंदा पर बनाए वीडियो को डिलीट कर रहा है। रविवार को सलोनी ने ट्वीट करके बताया कि उनके वीडियो हटाए जाने की खबर को केवल अमर उजाला ने ही प्रकाशित किया है।
कौन हैं सलोनी गौड़
सलोनी गौड़ एक मशहूर मिमिक्री आर्टिस्ट हैं जो अपने वीडियो को जरिए लोगों का मनोरंजन करती हैं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। वे अलग-अलग किरदारों में दर्शकों के सामने आती हैं लेकिन नजमा आपी के किरदार को लोग बहुत ज्यादा पंसद करते हैं।
अमर उजाला ने प्रकाशित की खबर
सलोनी ने ट्विटर पर अमर उजाला का जिक्र करते हुए लिखा, ‘मेरे वीडियो को हटाने के लिए आपका धन्यवाद टिकटॉक। मैंने इसके बारे में ट्वीट किया था और केवल अमर उजाला ने इसे कवर किया। इस हिंदी अखबार को मेरी दादी रोजाना पढ़ती हैं। अब यदि मैं स्नातकोत्तर की पढ़ाई नहीं करती हूं तो वह इससे खुश हैं।’
इस वीडियो को टिकटॉक ने किया था डिलीट
सलोनी गौड़ ने चीन पर मजाक वाला एक वीडियो बनाया था। वीडियो में उन्होंने चीन के साथ चल रहे सीमा विवाद पर चुटकी ली थी। इसके अलावा वीडियो में उन्होंने कोरोना वायरस और टिकटॉक को लेकर भी टांग खींची थी। इसी वीडियो को टिकटॉक ने अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है।
कुछ बोलने की स्वतंत्रता नहीं है
सलोनी ने 29 मई को ट्विटर पर लिखा, 'आखिरकार, टिकटॉक ने मेरा पिछला वीडियो अपने प्लेटफार्म से हटा दिया है, जिसमें मैंने चीन पर एक मजाक किया था। 'जैसा देश, वैसी ऐप'। कुछ बोलने की स्वतंत्रता ही नहीं है।'
वीडियो को लेकर पहले भी चर्चा में रही हैं सलोनी
वैसे यह पहली बार नहीं है जब सलोनी अपने वीडियो को लेकर चर्चा में आई हैं। इससे पहले उन्होंने सोनिया गांधी पर मजाक करते हुए एक वीडियो बनाया था। जिसे लेकर काफी विवाद हुआ थ। वे इस वीडियो को लेकर ट्रोल भी हुई थीं।