फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से दिल्ली में दो एएसआई की मौत, महाराष्ट्र में 91 पुलिसकर्मी संक्रमित

Mon, 01 Jun 2020 09:02 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : Rupesh
विज्ञापन

देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसी बीच महाराष्ट्र में अब तक 2416 पुलिसकर्मी इस खतरनाक वायरस की चपेट में आ गए हैं। वहीं दिल्ली में 24 घंटे में कोविड-19 से दो एएसआई की मौत हो गई है। रविवार को अधिकारियों ने बताया कि दोनों एएसआई की सेना के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन

पहले एएसआई सुल्तानपुरी थाने में तैनात थे। उनकी दो बार रिपोर्ट निगेटिव आई थी। वहीं दूसरे एएसआई कमला मार्केट इलाके में अपराध शाखा के फिंगर प्रिंट ब्यूरो में तैनात थे। वे पूर्व सैन्यकर्मी भी थे। अब तक दिल्ली में तीन पुलिस अधिकारियों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है।


दिल्ली में अब कोरोना वायरस संक्रमण के 19,844 मामले सामने आए हैं जबकि 473 लोगों की मौत हुई है। राजधानी में पिछले 24 घंटे में 18 लोगों की कोविड-19 की वजह से जान गई है। महाराष्ट्र की बात करें तो यहां 24 घंटे में 91 और पुलिसकर्मी संक्रमित हो गए हैं।
विज्ञापन


राज्य में संक्रमित पुलिस कर्मियों की संख्या 2416 पर पहुंच गई है। जबकि 26 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। महाराष्ट्र में कोरोना के कुल 65,168 मामले आए हैं। जबकि 2197 मौतें हुई हैं। जिसमें पिछले 24 घंटे के दौरान 99 लोगों की मौत भी शामिल है।

इसी बीच भारत दुनिया में कोरोना वायरस के मामले में सातवें स्थान पर पहुंच गया है। 10वें से सातवें स्थान पर पहुंचने में भारत को केवल एक हफ्ते का समय लगा। इस दौरान देश में कोविड-19 के मामलों में लगभग 50,000 की वृद्धि हुई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि भारत में वायरस का तेजी से प्रसार नहीं हुआ है जैसा कि कई अन्य देशों में देखा गया है। इस बीच भारत में पिछले 24 घंटों (शनिवार और रविवार के बीच) में 8,380 नए मामले सामने आए। यह अब तक एक दिन में सामने आए मामलों की सबसे ज्यादा संख्या है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें