फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tiranga Bike Rally: तिरंगा बाइक रैली में विपक्ष का एक भी सांसद नहीं, भाजपा का बड़ा आरोप

Wed, 03 Aug 2022 11:30 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने लाल किले से विजय चौक तक 'हर घर तिरंगा' बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में कई केंद्रीय मंत्रियों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
तिरंगा बाइक रैली - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार, भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर 'हर घर तिरंगा' अभियान की जोर-शोर से तैयारी कर रही है। 'आजादी का अमृत महोत्सव' के अंतर्गत सभी राज्यों में 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच हर घर पर 'तिरंगा' फहराया जाएगा। लेकिन इससे  पहले आज सभी सांसदों ने तिरंगा बाइक रैली निकाली। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने लाल किले से विजय चौक तक 'हर घर तिरंगा' बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में कई केंद्रीय मंत्रियों ने भी भाग लिया। समाचार एजेंसी एएनआई ने इस रैली का वीडियो भी जारी किया है जिसमें देखा जा सकता है कि स्मृती ईरानी अपनी स्कूटी पर तिरंगा लहराते सबसे आगे दिख रही हैं। इसके अलावा इस रैली में केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी भी दिखीं।

विज्ञापन


भाजपा का आरोप- तिरंगा बाइक रैली में एक भी विपक्षी सांसदों ने भाग नहीं लिया
इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि तिरंगा बाइक रैली में विपक्ष का एक भी सांसद शामिल नहीं हुआ। 



यहां देखें वीडियो... स्मृति ईरानी ने दी प्रतिक्रिया
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर राष्ट्र का हर नागरिक एक तरफ आजादी के 75 साल को उत्सव के रूप में मना रहा है तो दूसरी ओर PM का आह्वान है कि आगामी 25 साल संकल्पों से भरा हो, कर्तव्य निष्ठा से भरपूर हो और अपेक्षाओं पर हर नागरिक खड़ा उतरे ये प्रयास हम सबका है। 
विज्ञापन






तिरंगा चंद गज का कपड़ा नहीं: अनुराग ठाकुर
इस तिरंगा रैली में  केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी भाग लिया। उन्होंने कहा कि तिरंगा चंद गज का कपड़ा नहीं तिरंगे की ताकत 130 करोड़ भारतीयों को एकजुट करने की है। आज आप देख सकते हैं सभी एकजुट होकर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए हैं, बहुत सारे केंद्रीय मंत्री, सांसद इस यात्रा में शामिल हैं। आने वाले पीढ़ियों को इससे संदेश दिया जा रहा है कि हम सब भारत को एकजुट रखेंगे, भारत को आगे बढ़ाएंगे और भारत को और मजबूत तथा ताकतवर बनाएंगे।



केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने भी लिया रैली में भाग
केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि हर घर तिरंगा फैले और सब लोग अपने कर्तव्यों को ध्यान में रखकर हर घर तिरंगा फहराने का और भारत के भविष्य को लहराने का काम करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें