फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pune: सीएम शिंदे के समर्थक विधायक उदय सामंत की कार पर हमला, शिवसेना नेता समेत पांच गिरफ्तार

Wed, 03 Aug 2022 11:13 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, पुणे।

सार

शिवसेना विधायक उदय सामंत ने कहा कि यह निंदनीय घटना है। महाराष्ट्र में इस तरह की राजनीति नहीं होती है। उनके पास (हमलावर) बेसबॉल स्टिक और पत्थर थे। मेरे आगे सीएम का काफिला जा रहा था। पुलिस जांच करेगी कि वे मेरा पीछा कर रहे थे या सीएम एकनाथ शिंदे का।
विज्ञापन
शिवसेना विधायक उदय सामंत की कार पर पुणे में हमला। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुणे में शिवसेना के बागी विधायक और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री उदय सामंत की कार पर कथित हमले के सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, शिवसेना की पुणे शहर इकाई के अध्यक्ष और चार अन्य को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन

मंगलवार रात  करीब नौ बजे कटराज इलाके में  एक सिग्नल पर अज्ञात लोगों के एक समूह ने सामंत की कार पर हमला किया था। सामंत के वाहन को घेरने की कोशिश कर रही भीड़ का एक वीडियो और नारेबाजी करते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस 15 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। हमला तब किया गया जब विधायक सामंत मुख्यमंत्री शिंदे के कार्यक्रमों में शामिल होने यहां आए थे।

सहायक पुलिस आयुक्त सुषमा चव्हाण ने बताया कि शिवसेना की शहर इकाई के अध्यक्ष संजय मोरे सामंत की कार पर हमले के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए पांच लोगों में शामिल हैं। 15 से अधिक लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास), 353 (लोक सेवक को उसके कर्तव्य के निर्वहन से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल) और दंगा से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


समान के करीबी सहयोगी ने कहा था कि घटना में कार का एक शीशा क्षतिग्रस्त हो गया, जिसमें पूर्व मंत्री यात्रा कर रहे थे। शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे की जनसभा मंगलवार को करीब उसी समय आसपास के इलाके में हुई थी। सामंत ने बाद में संवाददाताओं से कहा था कि उनकी कार पर हमला पूर्व नियोजित तरीके से किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें