फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengal: घर की छत पर चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुआ विस्फोट, एक ही परिवार के तीन लोगों की जलकर मौत

Mon, 22 May 2023 02:39 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कलकत्ता

सार

बीते एक हफ्ते में पश्चिम बंगाल में यह इस तरह की दूसरी बड़ी घटना है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में करीब 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। छापेमारी के दौरान अलग-अलग घरों से भारी मात्रा में रखे विस्फोटक जब्त हुए हैं। 
विज्ञापन
बंगाल में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट। (प्रतिकात्मक तस्वीर)) - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बजबज इलाके में अवैध पटाखा निर्माण इकाई में एक भयंकर विस्फोट हुआ। इस हादसे में एक ही परिवार की दो महिलाओं व एक बच्ची की जलकर मौत हो गई। वहीं, कई लोग झुलस गए। पुलिस के अनुसार, घटना दक्षिण 24 परगना थाना क्षेत्र में रविवार शाम करीब साढ़े आठ बजे हुई। इसमें 65 वर्षीय जमुना दास, उनकी बेटी पंपा घाटी और 10 वर्षीय नातिन जयश्री की जलकर मौत हो गई। इस घटना में कितने लोग झुलसे हैं, फिलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन


बता दें, बीते एक हफ्ते में पश्चिम बंगाल में यह इस तरह की दूसरी बड़ी घटना है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में करीब 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। छापेमारी के दौरान अलग-अलग घरों से भारी मात्रा में रखे विस्फोटक जब्त हुए हैं। 

डायमंड हार्बर पुलिस जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कान की छत पर एक अवैध पटाखा निर्माण इकाई चल रही थी। रविवार रात विस्फोट हुआ, जिससे मौके पर मौजूद दोनों महिलाएं व बच्ची झुलस गई। इन्हें आनन-फानन में पास के ईएसआई अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

अधिकारी ने बताया कि इलाके में छापेमारी कर पटाखे बनाने में इस्तेमाल होने वाले कम से कम 20,000 किलोग्राम विस्फोटक जब्त किए हैं। साथ ही इस अवैध कारोबार को चलाने के आरोप में 30 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

गौरतलब है, 16 मई को पूर्वी मेदिनीपुर के एगरा इलाके में एक अवैध पटाखा कारखाने में हुए भीषण विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, इस विस्फोट के मुख्य आरोपी की 19 मई को ओडिशा के कटक के एक अस्पताल में मौत हो गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें