फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: पूजा के दौरान कुएं में गिरे 14 लोग , बच्ची समेत तीन की मौत

Wed, 03 Oct 2018 12:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई के उपनगरीय विले पार्ले में पूजा करते समय 30 फीट गहरे कुएं में गिरने से तीन साल की मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गई। फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना विले पार्ले (पूर्व) में दीक्षित रोड के पास देर शाम 6.30 बजे के आसपास हुई। कुछ महिलाएं कुएं के मुंह पर लोहे की ग्रिल पर बैठकर पूजा कर रही थीं तभी ग्रिल टूट कर गिर गई। ग्रिल पर बैठे सभी लोग 30 फीट के कुएं में जा गिरे।

विज्ञापन


डीसीपी अनिल कुंभारे ने बताया कि ग्रिल अचानक टूट गई जिस से 14 लोग कुएं में गिर गए, जिनमें से 11 को बचा लिया गया लेकिन इस हादसे में एक मामसू बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान दिव्या (3), जमुराद यादव (45) और रेणु यादव (20) के रूप में हुई है। 

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, दो महिलाओं को स्थानीय लोगों द्वारा बचाया गया, जबकि फायर ब्रिगेड अधिकारियों ने पांच वर्षीय लड़के और 14 वर्षीय लड़की को बचाया। घायलों को कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। राष्ट्रीय आपदा राहत बल सूचना पाकर मौके पर पहुंचा और बचाव अभियान शुरू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें