फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटोरा लेकर घूमने से क्या फायदा, म्यूटेशन चार्ज बढ़ाकर नगर निगम भरें खजाना: विधानसभा अध्यक्ष

Tue, 02 Oct 2018 11:49 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई भी सरकार हो, जिसने कटोरा उठाया है, वह डूबी है। यह मानना है दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल का। कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने यह नसीहत दी। उनकी यह नसीहत दक्षिणी नगर निगम के मेयर नरेन्द्र चावला के लिए थी। चावला ने बताया कि उनके नगर निगम के पास कर्मियों को तनख्वाह देने तक के पैसे नहीं हैं। इसलिए विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल उनकी सहायता करें। 

विज्ञापन


दिल्ली सरकार से नगर निगम के लिए बजट रिलीज कराएं। नरेन्द्र चावला की मांग पर गौर करके विधानसभा अध्यक्ष ने यह नसीहत दी। गोयल ने कहा कि आपके पास पूरी सरकार है। आप जितना चाहे पैसे बना सकते हैं। इसी क्रम में राम निवास गोयल ने सलाह दी कि नगर निगम म्यूटेशन चार्ज बढ़ाकर अपना खजाना भर सकते हैं। 

म्यूटेशन होती है रिश्वत खोरी

गोयल के अनुसार दिल्ली में लोग लाखों, करोड़ों रुपये की प्रापर्टी लेते हैं, दलाल को और इधर-उधर पैसा देते हैं। काफी पैसा रिश्वत खोरी में जाता है। स्टांप ड्यूटी भरते हैं। इसका 50 फीसदी हिस्सा दिल्ली सरकार के पास आता है। इसी तरह से पेपर पर नाम चढ़वाने जाते हैं। म्यूटेशन की फीस बहुत कम होती है, लेकिन काफी पैसा रिश्वतखोरी में चला जाता है। राम निवास के अनुसार लोगों को पास पैसा है। वह पैसा देना देते भी हैं। वह दलालों को भी देते हैं।
विज्ञापन


म्यूटेशन चार्ज बढ़ाइए, मालामाल बनिए

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने नरेन्द्र चावला से कहा कि आप हाथ मत फैलाइए। कटोरा लेकर घूमने से क्या फायदा। कोई भी सरकार जो कटोरा लेकर घूमी, वह डूबी है। इसलिए 20-25 हजार जो चाहें, म्यूटेशन की फीस बढ़ा दीजिए। नगर निगम की तिजोरी भर जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें