फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरातः गोधरा में ‘श्री राम’ नहीं कहने पर तीन मुस्लिम लड़कों पर हमले का आरोप

Fri, 02 Aug 2019 09:06 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोधरा
विज्ञापन
गोधरा - फोटो : SELF
विज्ञापन

गुजरात के गोधरा नगर में श्री राम कहने से इनकार करने पर छह अज्ञात लोगों ने तीन मुस्लिम लड़कों की कथित तौर पर पिटाई कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। शिकायतकर्ता सिद्दीकी भगत ने दावा किया कि दो मोटरसाइकिलों पर सवार छह अज्ञात लोगों ने उनके बेटे समीर (17) और उसके दोस्तों सलमान घितेली और सोहेल भगत पर बृहस्पतिवार की रात उस समय हमला किया जब वे तीनों घर लौट रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘आरोपियों ने मेरे बेटे और उसके दोस्तों को ‘श्री राम’ का नारा लगाने के लिए कहा। लड़कों ने जब ऐसा करने से इनकार कर दिया तो उन्होंने उनकी पिटाई करनी शुरू कर दी। उनमें से एक ने समीर के माथे पर साइकिल की चेन मारी जबकि एक अन्य व्यक्ति ने सलमान के सिर पर एक नुकीली वस्तु से हमला किया।’

गोधरा टाउन पुलिस थाने में पंजीकृत प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) में कहा गया है, ‘हमलावरों ने जाने से पहले धमकी दी कि यदि वे क्षेत्र में फिर से दिखाई दिये तो उन्हें मार दिया जाएगा।’पुलिस निरीक्षक एच सी राठवा ने कहा कि घायल समीर और उसके दोस्तों को कुछ स्थानीय लोग सिविल अस्पताल ले गए। राठवा ने कहा कि पीड़ित इस समय बोलने की स्थिति में नहीं हैं इसलिए हमारे पास अधिक विवरण नहीं हैं। हमने छह अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें