फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन: प्रवासियों को यूपी, बिहार लेकर गईं 75 प्रतिशत विशेष ट्रेनें

Mon, 11 May 2020 10:02 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
श्रमिक स्पेशल ट्रेन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे हुए प्रवासी मजदूरों को उनके गृह राज्य वापस ले जाने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। ऐसे में चार में से तीन ट्रेनें प्रवासियों को उत्तर प्रदेश और बिहार लेकर जा रही हैं। इससे इन दो हिंदी पट्टी वाले राज्य से प्रवास की सीमा का पता चलता है।

विज्ञापन

अब तक 44 प्रतिशत ट्रेन उत्तर प्रदेश और 30 प्रतिशत बिहार पहुंची हैं। रेल मंत्रालय ने कहा कि भारतीय रेलवे ने रविवार दोपहर तक 366 ट्रेनों का संचालन किया है और उनमें से 287 अपने गंतव्य तक पहुंच गईं। मध्यप्रदेश, ओडिशा और झारखंड ऐसे तीन राज्य हैं जिन्हें अन्य राज्यों की तुलना में अधिक ट्रेनें मिली हैं।


इसी बीच रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि वे एक दिन में 300 ट्रेनें चलाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने राज्यों से अपील की है कि वे फंसे हुए प्रवासी कामगारों, छात्रों और पर्यटकों को ले जाने की अनुमति दें ताकि सभी फंसे हुए प्रवासी तीन-चार दिन में अपने घर लौट सकें।
विज्ञापन


गोयल ने ऐसे समय पर अनुरोध किया है जब हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखा था। जिसमें उन्होंने उन्हें प्रवासियों को ट्रेनों तक पहुंचने की अनुमति देने के लिए कहा था। रेल मंत्रालय का कहना है कि 287 में से अधिकतम 127 ट्रेनें उत्तर प्रदेश और 87 बिहार पहुंची हैं।

मध्यप्रदेश को 24, ओडिशा को 20 और झारखंड को 16 ट्रेनें मिली हैं। वहीं महाराष्ट्र को तीन, राजस्थान को चार, आंध्र प्रदेश और हिमाचल प्रदेश को एक-एक ट्रेन मिली हैं। इन ट्रेनों में अधिकतम 1,200 यात्री सामाजिक दूरी का पालन करते हुए यात्रा कर सकते हैं। यात्री सेवाओं की आंशिक बहाली के बाद भी ये ट्रेनें चलती रहेंगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें