फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वी लद्दाख में पिछले 20 दिनों के अंदर भारत और चीन के बीच तीन बार चलीं गोलियां

Wed, 16 Sep 2020 04:17 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारत और चीन की सेना - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

पूर्वी लद्दाख में चल रहे भारत और चीन से बीच सीमा विवाद के चलते उपजा तनाव वार्ताओं के लगातार जारी दौर के बाद भी कम नहीं हो रहा है। एलएसी पर दोनों देशों के बीच पिछले 20 दिनों में गोली चलने की कम से कम तीन घटनाएं हो चुकी हैं। बता दें कि वास्तविक नियंत्रण रेखा पर (एलएसी) 45 साल तक भारत और चीन के बीच एक भी गोली नहीं चली थी। 

विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार सेना के सूत्रों ने बताया, 'पहली घटना 29 से 31 अगस्त के बीच हुई जब भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों का पैंगोंग त्सो झील के दक्षिणी किनारे के इलाके में स्थित ऊंचाई पर कब्जा करने का प्रयास विफल कर दिया था। दोनों देशों के सैनिकों के बीच फायरिंग की दूसरी घटना सात सितंबर को मुखपारी चोटी के पास हुई थी।'


सेना के सूत्रों ने कहा, 'तीसरी घटना आठ सितंबर को पैंगोंग त्सो झील के उत्तरी किनारे पर हुई थी। इसमें दोनों पक्षों के सैनिकों ने 100 राउंड से ज्यादा फायरिंग की थी। इतनी भारी संख्या में गोलीबारी इसलिए हुई क्योंकि चीनी सैनिक बहुत आक्रामक तरीके से व्यवहार कर रहे थे।' ये घटनाएं साफ बताती हैं कि दोनों देशों के बीच तनाव किस हद तक बढ़ गया है। 
विज्ञापन


ये घटना ऐसे समय पर हुई जब भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में भाग लेने के लिए रूस की राजधानी मॉस्को में थे। यहां उन्होंने अपने चीनी समकक्ष वांग यी से भी मुलाकात की थी। दोनों के बीच सीमा विवाद से संबंधित मुद्दों पर भी बात हुई थी। दोनों ने इन मुद्दों को कैसे सुलझाया जाए इस पर भी चर्चा की थी। 

चर्चा के दौरान दोनों ने कॉर्प्स कमांडर स्तर की वार्ताओं के आयोजन पर सहमति जताई थी। हालांकि, इन वार्ताओं को लेकर चीनी पक्ष ने अभी तारीख और समय तय नहीं किया है। दोनों देशों के बीच अप्रैल-मई से ही सैन्य और राजनयिक स्तर पर वार्ताओं के कई दौर आयोजित हो रहे हैं। लेकिन, इनका अभी तक कोई मजबूत परिणाम देखने को नहीं मिला है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें