फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: पिता ने दो नाबालिग बेटियों को मार डाला, फिर कर ली आत्महत्या, सुसाइड नोट से सामने आया यह कड़वा सच

Fri, 04 Dec 2020 10:47 AM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुंबई के कांदिवली इलाके में सामूहिक आत्महत्या का मामला सामने आया है। आर्थिक तंगी से परेशान होकर एक परिवार ने तीन लोगों ने आत्महत्या कर ली।  इस घटना की खबर मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इस घटना से पूरे इलाके में मातम का माहौल छाया हुआ है।
विज्ञापन


यह परिवार कांदिवली वेस्ट में एक फ्लैट में रहता था। इस फ्लैट के एक ही परिवार के लोगों ने आत्महत्या कर ली । घर का मालिक लोहे के एंगल से लटका हुआ पाया गया।  इस आत्महत्या में दो नाबालिग बच्चियां भी हैं। पड़ोसियों से जब इस घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला। पुलिस फॉरेंसिक एक्सपर्ट की भी मदद ले रही है। 

आर्थिक तंगी से परेशान होकर की आत्महत्या 

इस मामले के संबंध में डीसीपी विशाल ठाकुर ने बताया कि इस सुसाइड नोट से पता चलता है कि परिवार ने आर्थिक तंगी से परेशान था और कुछ बातों को लेकर मदभेद भी चल रहे थे। लेकिन जांच जैसे जैसे आगे बढ़ेगी, तभी आत्महत्या के सही कारण का पता चलेगा। पुलिस मृतकों के पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है। लेकिन अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें