फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kolkata Case: जूनियर डॉक्टर की हत्या को लेकर प्रदर्शन; आज फिर 'रिक्लेम द नाइट' का आह्वान, पहुंचेंगे हजारों लोग

Sun, 08 Sep 2024 10:49 AM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

Kolkata Doctor Case Update: संगीतकार, कलाकार, चित्रकार और अभिनेताओं सहित विभिन्न क्षेत्रों के जाने-माने लोग सरकार को जगाने के लिए रविवार रात 11 बजे 'रिक्लेम द नाइट' प्रदर्शन में शामिल होंगे। इस दौरान लोग विभिन्न चौराहों, तिराहों और गोल चक्करों पर एकत्र होंगे। 
विज्ञापन
कोलकाता की घटना के विरोध में प्रदर्शन जारी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर की हत्या का विरोध थम नहीं रहा है। न्याय की मांग को लेकर लोग लगातार सड़कों पर उतर रहे हैं। रविवार को एक बार फिर हजारों लोग रिक्लेम द नाइट प्रदर्शन में भाग लेकर डॉक्टर की हत्या का विरोध करेंगे। 

विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता रिमझिम सिन्हा ने बताया कि संगीतकार, कलाकार, चित्रकार और अभिनेताओं सहित विभिन्न क्षेत्रों के जाने-माने लोग सरकार को जगाने के लिए रविवार रात 11 बजे 'रिक्लेम द नाइट' प्रदर्शन में शामिल होंगे। इस दौरान लोग विभिन्न चौराहों, तिराहों और गोल चक्करों पर एकत्र होंगे। 

बताया गया कि दक्षिण कोलकाता में एससी मल्लिक रोड पर गोल पार्क से गरिया तक कई सभाएं होंगी, वहीं उत्तर में बीटी रोड पर सोदपुर से श्यामबाजार तक मार्च निकाला जाएगा। कोलकाता के अलावा, बैरकपुर, बारासात, बजबज, बेलघरिया, अगरपारा, दमदम और बागुईआटी में भी प्रदर्शन की योजना बनाई गई है। इससे पहले दोपहर में 44 स्कूलों के पूर्व छात्र गरियाहाट से दक्षिण कोलकाता के रासबिहारी एवेन्यू तक विरोध मार्च निकालेंगे।
विज्ञापन


'रिक्लेम द नाइट' प्रदर्शन पहले 14 अगस्त और 4 सितंबर को हुआ था। इसमें विभिन्न संगठनों के लोगों ने जूनियर डॉक्टर की हत्या को लेकर प्रदर्शन किया था। 

बता दें कि कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में नौ अगस्त को चिकित्सक का शव मिला था, जिस पर गंभीर चोटों के निशान थे। इस घटना के संबंध में संजय रॉय को अगले दिन गिरफ्तार किया गया था। कलकत्ता हाईकोर्ट ने 13 अगस्त को इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी थी। वहीं मामले में सीबीआई ने जांच शुरू कर दी है। 

डॉक्टर की हत्या के बाद पूरे देश में डॉक्टरों ने हड़ताल की थी। इसके बाद लगातार पश्चिम बंगाल में प्रदर्शन हो रहे हैं। लोग प्रदर्शन के दौरान जूनियर डाॅक्टर को न्याय देने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें