फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन : इस बार प्रवासी कामगारों को मुफ्त अनाज नहीं देगी सरकार

Tue, 11 May 2021 04:18 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

  • सरकार के मुताबिक, इस बार प्रवासियों की उतनी बड़ी समस्या नहीं है, जितनी बड़ी पिछले साल थी। इस बार स्थानीय स्तर पर लॉकडाउन लगाया गया है
विज्ञापन
प्रवासी मजदूर (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने इस बार प्रवासी श्रमिकों को मुफ्त अनाज देने की संभावना से इनकार किया है। उसका कहना है कि पिछले साल की तरह इस बार घबराहट की स्थिति नहीं है और न ही पूर्ण राष्ट्रीय लॉकडाउन है।

विज्ञापन


सरकार ने हालांकि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत दो महीने मई और जून के लिए 80 करोड़ राशनकार्ड धारकों को अतिरिक्त मुफ्त अनाज देना शुरू कर दिया है।

सरकार ने यह भी कहा है कि इस योजना के तहत लोगों को मुफ्त राशन वितरण का खुले बाजार में अनाज की कीमतों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

खाद्य सचिव सुधांधु पांडे ने कहा कि इस बार प्रवासियों की उतनी बड़ी समस्या नहीं है, जितनी बड़ी पिछले साल थी। इस बार स्थानीय स्तर पर लॉकडाउन लगाया गया है। उद्योग काम कर रहे हैं। जो प्रवासी अपने गांव चले गए हैं उन्हें राज्य सरकार या केंद्र के जरिये राशन दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें