फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्ली की छलांग ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल, हवा में उड़ती दिखाई दी बिल्ली

Tue, 23 Jun 2020 01:34 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बिल्ली की शरारत - फोटो : social media
विज्ञापन
आजकल इंटनेट पालतू जानवरों की शरारतें भरी वीडियो से लबालब है। आप इंटरनेट पर जाकर किसी भी ऐसे पेज को इंस्टाग्राम या ट्विटर पर फॉलो करें जो कुत्ते और बिल्लियों या किसी भी जानवर की वीडियो डालते हैं, इसमें आप जब रोज वीडियो देखना शुरू करेंगे तो खुद ये सब देखना पसंद आने लगेगा। 
विज्ञापन


जानवरी की खूबसुरत वीडियो देखना अपने आप में सुखद लगता है, ये काफी आकर्षित और मनमोहक होती हैं। ऐसी ही एक वीडियो इंस्टाग्राम पर एक शख्य ने डाली है जिसमें एक बिल्ली इतनी लंबी दूरी की छलांग लगाती दिख रही है कि एक पल के लिए आपको लगेगा कि ये बिल्ली हवा में उड़ रही है और असल में कुछ सेकंड के लिए हवा में होती भी है।

बेनेडिक्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से बिल्ली की एक वीडियो शेयर की है जिसमें बिल्ली लंबी छलांग लगाती दिखाई पड़ रही है। वीडियो में एक सफेद बालों वाली बिल्ली है जो बिस्तर के एक किनारे पर खड़ी है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे बिल्ली लंबी छलांग के लिए अपने शरीर को तैयार कर रही है। 
विज्ञापन


एक तेज बहाव के साथ बिल्ली छलांग लगाने में कामयाब हो जाती है और आगे रखी अलमारी पर कूद जाती है। हालांकि ये वीडियो स्लो मोशन में बनाया गया है लेकिन दर्शकों को बिल्ली की उड़ान आसानी से दिख जाती है और सभी इस छलांग को देखकर दंग रह जाते हैं।


  

19 जून को बिल्ली के मालिक ने अपनी बिल्ली की हवा में छलांग वाली इस वीडियो को शेयर किया था, जिसे अबतक तीन लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस वीडियो पर हजारों की संख्या में लाइक्स और कॉमेन्ट्स आए हैं। कई लोग बिल्ली का बहादुर और खूबसुरत कहा। कुछ यूजर्स ने बिल्ली को शानदार एथलीट घोषित कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें