फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदल गया ड्राइवर लाइसेंस से जुड़ा यह बड़ा नियम, जानें कैसे होगा फायदा

Fri, 15 Jan 2021 09:36 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने आईडीपी यानी इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट में एक अहम बदलाव किया है। जो व्यक्ति विदेश में नौकरी, पढ़ाई या कोई टैक्सी चलाते हैं उन्हें आईडीपी की जरूरत पड़ती है। विदेश में किसी भी वाहन को चलाने के लिए आईडीपी का साथ होना बहुत जरूरी है।  

विज्ञापन


सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने आईडीपी के लिए वीजा की अनिवार्यता को अब खत्म कर दिया है। इसका मतलब यह हुआ कि अब आवेदक अपने पासपोर्ट से वीजा आवेदन करके इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट प्राप्त कर सकता है। अभी तक आईपीडी के लिए आवेदन फॉर्म, ड्राइविंग लाइसेंस की फोटो कॉपी, पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, और वीजा की फोटो कॉपी देनी होती थी। अब अन्य दस्तावेजों के साथ ही सिर्फ पासपोर्ट और वीजा आवेदन की कॉपी देकर आप आईडीपी प्राप्त कर सकेंगे।

कितना आवेदन शुल्क लगेगा
केंद्र सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय आईडी भी के लिए वीजा की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है लेकिनआईडीपी की फीस में कुछ बदलाव किए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नए आईडीपी की आवेदन शुल्क 1000 रुपये तय की गई है।
विज्ञापन


यदि कोई व्यक्ति है विदेश में रहता है और उसका वीजा आगे बढ़ाया गया है तो ऐसी स्थिति में आईडीपी की सीमा अवधि बढ़ाने के लिए उन्हें संबंधित दूतावास से संपर्क कर आवेदन करना होगा। इसके साथ ही 2000 रुपये अतिरिक्त फीस भी देनी होगी।

आवेदक को ऑनलाइन आवेदन करते समय बाद ड्राइविंग लाइसेंस का प्रमाण, पासपोर्ट फोटो राष्ट्रीय का प्रमाण और वैध पासपोर्ट का प्रमाण देना होगा। बता दें कि आईडीपी के लिए आवेदनकर्ता को उसी आरटीओ कार्यालय में आवेदन करना होगा है जहां उसका ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें