फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Tourism Day: डिजिटल रास्ते से दुनिया की सैर कराएंगे ये ट्रैवल ब्लॉगर्स, वर्ल्ड टूरिज्म डे पर वेबिनार में देंगे खास टिप्स

Sat, 25 Sep 2021 04:47 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बातचीत के दौरान ब्लॉगर्स बताएंगे कि लॉकडाउन के दौरान जब सब कुछ बंद हो गया था तो उन्होंने अपने ट्रैवल को कैसे चलाया। साथ ही, लोगों को नई-नई जानकारियां कैसे दीं?
विज्ञापन
विश्व पर्यटन दिवस 2021 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर की रफ्तार भले ही थम गई, लेकिन घूमने-फिरने के शौकीन लोगों पर महामारी कोई खास असर नहीं डाल सकी। उन्होंने कोरोना से जंग लड़ते हुए टीका लगवाया और सैर-सपाटे का अपना तरीका जारी रखा। ऐसे में विश्व पर्यटन दिवस यानी वर्ल्ड टूरिज्म डे के मौके पर 27 सितंबर को एक खास वेबिनार का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कई नामचीन ट्रैवल ब्लॉगर्स डिजिटल रास्ते से दुनिया की सैर कराएंगे और घूमने-फिरने से संबंधित जरूरी टिप्स देंगे। इस वेबिनार की शुरुआत 27 सितंबर को शाम चार बजे से होगी, जिसे फेसबुक और यूट्यूब पर लाइव देखा जा सकेगा। साथ ही, ट्रैवल ब्लॉगर्स से सवाल भी पूछे जा सकेंगे।

विज्ञापन

इन ब्लॉगर्स से कर सकेंगे बातचीत

जानकारी के मुताबिक, 27 सितंबर को शाम चार से पांच बजे तक होने वाले इस खास वेबिनार में आप निधि खुराना, दानिश, आयुश लोनियल, शुभम मानसिंगका, जागृति और नेहा राली जैसे नामचीन ट्रैवल ब्लॉगर्स से रूबरू हो सकेंगे। वेबिनार के दौरान सभी ट्रैवल ब्लॉगर्स अपने सफरनामे की जानकारी देंगे। साथ ही, घूमने-फिरने के नए-नए तरीकों से भी रूबरू कराएंगे।

इन मसलों पर भी होगी चर्चा

बातचीत के दौरान ब्लॉगर्स बताएंगे कि लॉकडाउन के दौरान जब सब कुछ बंद हो गया था तो उन्होंने अपने ट्रैवल को कैसे चलाया। साथ ही, लोगों को नई-नई जानकारियां कैसे दीं? इसके अलावा महिला ब्लॉगर्स बताएंगी कि पिछले कुछ वर्षों के दौरान महिला द्वारा अकेले सफर करने के ट्रेंड इजाफा हुआ। वहीं, वर्तमान हालात में महिलाओं को ट्रैवलिंग के दौरान कितना सुरक्षित माहौल मिलता है? वेबिनार में ट्रैवल ब्लॉगर्स सरकार की ओर से मिलने वाली मदद के संबंध में भी अपने विचार रखेंगे। 
विज्ञापन

कैसे देख सकेंगे वेबिनार?

इस खास वेबिनार का प्रसारण अमर उजाला के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर होगा। अगर आप इस वेबिनार से जुड़ना चाहते हैं और ट्रैवलिंग से संबंधित सवाल पूछना चाहते हैं तो आपको अमर उजाला के फेसबुक पेज (https://www.facebook.com/Amarujala) और यूट्यूब चैनल (https://www.youtube.com/c/amarujala) पर आना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें