उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा बजट आज, पौने पांच लाख करोड़ की मिल सकती है सौगात
प्रदेश की योगी सरकार का तीसरा आम बजट बृहस्पतिवार को वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल पेश करेंगे। वित्त मंत्री ने बुधवार को विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में बजट भाषण को अंतिम रूप दिया। 2019-20 केआम बजट का आकार करीब पौने पांच लाख करोड़ रुपये के आसपास रहने का अनुमान है। चालू वित्त वर्ष की अपेक्षा बजट में करीब 14 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है।
पढ़ें पूरी खबर
आतंकी रियाज नायकू का ऑडियो वायरल, जम्मू-कश्मीर जेल स्टाफ को दी हमले की धमकी
कश्मीर घाटी के मोस्ट वांटेड आतंकी रियाज नायकू ने बुधवार को एक ऑडियो टेप जारी कर घाटी में काम कर रहे जेल स्टाफ को धमकी दी है। हिज्बुल मुजाहिदीन का कमांडर नायकू का यह ऑडियो टेप 10 मिनट का है। उसने जेल स्टाफ पर हमले की धमकी दी है।
पढ़ें पूरी खबर
मनी लांड्रिंग केस : रॉबर्ट वाड्रा से ईडी आज फिर करेगी पूछताछ
मनी लांड्रिंग से जुड़े एक मामले में रॉबर्ट वाड्रा बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुए। करीब पांच घंटे से ज्यादा चली पूछताछ में वाड्रा ने लंदन में कोई भी संपत्ति होने से इनकार किया। ईडी ने वाड्रा को पूछताछ के लिए बूहस्पतिवार को सुबह 10:30 बजे फिर बुलाया है।
पढ़ें पूरी खबर
यूपी बोर्ड: 58.06 लाख परीक्षार्थी, 8354 केंद्रों पर आज देंगे परीक्षा, पढ़ें बोर्ड का नया फरमान
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा बृहस्पतिवार से शुरू हो रही है। बोर्ड परीक्षा नकल विहीन कराने के लिए शासन की ओर से जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के साथ एसटीएफ को परीक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में 3195603 एवं इंटरमीडिएट में 2611319 कुल 5806922 परीक्षार्थी 8354 केंद्रों पर परीक्षा में शामिल होंगे।
पढ़ें पूरी खबर
पोखरा में भारत और नेपाल के बीच व्यापार संधि को लेकर समीक्षा बैठक आज
दो पड़ोसी देश भारत और नेपाल व्यापार संधि की समीक्षा के लिए आज पोखरा में मुलाकात करेंगे। दस साल पहले 2009 में दोनों देशों के मध्य हुई व्यापार संधि की समीक्षा के लिए यह दूसरी बैठक होगी। दो दिन तक चलने वाली इस बैठक के दौरान नेपाल भारत के साथ अपने व्यापार घाटे को कम करने के साथ शुल्क दरों में कमी करने की बात करेगा।
पढ़ें पूरी खबर