फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर

Thu, 31 Jan 2019 07:21 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

संसद सत्र आज से, राफेल पर सीएजी रिपोर्ट पेश कर विपक्ष का मुंह बंद कर सकती है सरकार

विज्ञापन


गुरूवार से शुरू हो रहे संसद के बजट सत्र में सरकार और विपक्ष के बीच वार पलटवार की सियासी जमीन तैयार हो गई है। वर्तमान लोकसभा के अंतिम सत्र में जहां सरकार ने राफेल सौदे पर सीएजी की रिपोर्ट पेश कर विपक्ष पर पलटवार करने की रणनीति बनाई है।

पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन



पूर्व राष्ट्रपति प्रणब दा आज प्रदान करेंगे अमर उजाला शब्द सम्मान

शब्दों की महान परंपरा के सतत सम्मान और श्रेष्ठतम सृजन को रेखांकित करने के लिए शुरू किए गए ‘अमर उजाला शब्द सम्मान’ बृहस्पतिवार को नई दिल्ली के तीन मूर्ति सभागार में शाम छह बजे पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी प्रदान करेंगे। इस शृंखला में दो सर्वोच्च अलंकरण ‘आकाशदीप’ हिंदी के लिए विख्यात आलोचक नामवर सिंह और भारतीय भाषाओं के लिए विख्यात नाटककार और फिल्मकार गिरीश कारनाड को दिए जाएंगे।

पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन



पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का अंतिम संस्कार आज

पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे लोधी रोड स्थित विद्युत शवदाह गृह में किया जाएगा। उनकी अस्थियों को शुक्रवार को पृथ्वी राज रोड स्थित ईसाई कब्रिस्तान (सिमेट्री) में दफन किया जाएगा। बृहस्पतिवार को पूर्व रक्षा मंत्री की अंतिम यात्रा से पहले उनके निवास पर सुबह 11 बजे प्रार्थना होगी।

पढ़ें पूरी खबर


उपचुनाव : जींद की जीत आज तय करेगी हरियाणा का ‘नायक’, सुबह आठ बजे से होगी मतगणना

जींद उपचुनाव के लिए ईवीएम में बंद उम्मीदवारों की किस्मत का आज फैसला होगा। 28 जनवरी को हुए मतदान के बाद आज सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू की जाएगी। चुनाव मैदान में भाग्य आजमा रहे 21 उम्मीदवारों में कौन बाजी मारेगा इसका फैसला दोपहर 12 बजे तक हो जाने की संभावना है।

पढ़ें पूरी खबर


आम चुनाव से पहले एनडीए का एक और पुराना साथी खफा, साथ छोड़ने की दी धमकी

आम चुनाव से ठीक पहले भाजपा के सबसे पुराने मित्र अकाली दल ने एनडीए  से बाहर जाने की धमकी दी है। पार्टी ने भाजपा पर गुरुद्वारा मामले में दखलंदाजी करने और गुरुद्वारा कानून में संशोधन की साजिश करने का आरोप लगाया। विवाद भाजपा के विधायक को महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित हजूर तख्त साहिब का प्रधान नियुक्त करने पर शुरू हुआ।

पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें