प्रधानमंत्री टेरीजा मे की सरकार ने बुधवार को ब्रिटिश संसद में 19 वोट ज्यादा हासिल करते हुए विश्वास मत साबित कर दिया, जिससे उनके लिए ब्रेग्जिट समझौते पर सांसदों के बीच आम सहमति बनाने का रास्ता साफ हो गया है। ब्रेग्जिट समझौते पर हुए मतदान में मंगलवार को बुरी तरह हारने के महज 24 घंटे के अंदर पेश हुए विश्वास मत प्रस्ताव पर 325 सांसदों ने मे की सरकार को समर्थन दिया, जबकि 306 वोट उनके विरोध में रहे।
पढ़ें पूरी खबर
छत्रपति हत्याकांडः राम रहीम समेत 4 को आज सुनाई जाएगी सजा, वीडियो कांफ्रेंसिंग से होगी पेशी
पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम समेत चार दोषियों को आज सजा सुनाई जाएगी, पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होगी। 16 साल बाद सीबीआई की विशेष अदालत ने मर्डर केस में 11 जनवरी को राम रहीम, कृष्ण लाल, निर्मल सिंह और कुलदीप सिंह को दोषी करार दिया।
पढ़ें पूरी खबर
मिशन 2019 : अंतरिम बजट में हर वर्ग के ‘अच्छे दिन’ लाने की तैयारी में सरकार, मिलेगी सौगात
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पेश होने जा रहे अंतरिम बजट में केंद्र सरकार सभी वर्गों को साधने के लिए सौगात दे सकती है। सरकार चाहती है कि चुनावी बजट में रोजगार, किसान, विदेश नीति, निवेश और व्यापार के मोर्चे पर सकारात्मक संदेश दिया जाए। इसके लिए किसानों के खाते में सीधे राशि ट्रांसफर, आयकर छूट का दायरा बढ़ाना, मकान खरीदने में जीएसटी में छूट और छोटे व्यापारियों को सस्ते कर्ज जैसे कदम उठाए जा सकते हैं।
पढ़ें पूरी खबर
कर्नाटक का नाटक : भाजपा का खेल बिगाड़ सकते हैं विधानसभा अध्यक्ष
कर्नाटक में चल रहा सियासी नाटक धीरे धीरे निर्णायक मोड़ पर पहुंचता दिखाई दे रहा है। कांग्रेस-जेडीएस के गठबंधन वाली कुमारस्वामी सरकार से दो निर्दलीय विधायकों के समर्थन वापस लेने के बाद अब सभी निगाहें शुक्रवार को होने वाली कांग्रेस विधायक दल की बैठक पर हैं। भाजपा को आशंका है कि कांग्रेस खेमे के विधानसभा अध्यक्ष इस बैठक से दूर रहने वाले विधायकों का मताधिकार छीन सकते हैं।
पढ़ें पूरी खबर
जेएनयू चार्जशीट मामले में नया विवाद, बिना सरकार की अनुमति के दाखिल किया आरोप पत्र
जेएनयू देशद्रोह मामले में चार्जशीट दाखिल करने के मामले में नया विवाद खड़ा हो गया है। इससे दिल्ली की राजनीति गरमा सकती है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली सरकार की अनुमति लिए बिना ही कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। देशद्रोह के मामले में दिल्ली सरकार की अनुमति लेना अनिवार्य है। जानकारों का कहना है कि दिल्ली सरकार की अनुमति मिलने तक कोर्ट चार्जशाीट में देशद्रोह वाली धारा पर संज्ञान नहीं लेगा।
पढ़ें पूरी खबर
कुंभ 2019: राष्ट्रपति आज संगम पर करेंगे गंगा पूजा, विश्व शांति यज्ञ में देंगे आहुति
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बृहस्पतिवार की सुबह कुंभ मेला पहुंचेंगे। वह संगम नोज पर गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पवित्र त्रिवेणी संगम की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा करेंगे। इसके बाद अरैल में परमार्थ निकेतन के विश्व शांति महायज्ञ में आहुति देंगे। इसके लिए संगम नोज पर देर रात जेटी के भव्य मंच के साथ पंडाल तैयार कर लिया गया। एडीजी, कुंभ मेलाधिकारी समेत कई आला अफसरों ने कार्यक्रम स्थल का मुआयना किया।
पढ़ें पूरी खबर