फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vande Bharat: कटरा से श्रीनगर वंदे भारत का पहला, दूसरा-तीसरा टिकट इन लोगों ने किया बुक; ऐसा है रूट और किराया

Fri, 06 Jun 2025 12:58 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सभी शुल्कों सहित श्रीनगर से कटड़ा के बीच चेयर कार का किराया 715 रुपये होगा, जबकि एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1320 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
कटरा से श्रीनगर रेल यात्रा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को चिनाब दरिया पर बने रेलवे के नायाब, अद्भुत और बेमिसाल चिनाब पुल को राष्ट्र को समर्पित कर दिया। पीएम मोदी ने चिनाब रेल ब्रिज का उद्घाटन किया। पीएम मोदी कटड़ा से वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर श्रीनगर रवाना किया। इसी के साथ माता वैष्णो देवी कटरा से श्रीनगर के बीच शुक्रवार से दो स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस का ऑपरेशंस शुरू हो गया है। इसके साथ ही कश्मीर घाटी ट्रेन रूट से पूरे देश से जुड़ गया है। अब आम लोग सात जून से कश्मीर से कन्याकुमारी तक ट्रेन से सफर कर सकते हैं। इस ट्रेन के लिए रिजर्वेशन शुरू हो चुका है।

विज्ञापन


आईआरसीटीसी ने भी ट्रेनों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है। यात्री जुबेर अली ने वंदे भारत एक्सप्रेस की सबसे पहली टिकट बुक की है। उन्होंने बुकिंग खुलते ही रात 9.48 बजे टिकट बुक किया। जुबेर अली माता वैष्णो देवी कटरा से श्रीनगर तक का सफर करेंगे। हालांकि इनकी टिकट 11 जून की है। आम लोगों के लिए सात जून से कमर्शियल बुकिंग शुरू हो चुकी है। इस तरह कटरा श्रीनगर रेल लाइन का पहला टिकट लेने वाले जुबेर अली बने है। दूसरा टिकट टिकट संजीव रैना ने बुक किया है। इनकी यात्रा और बाद की है, 22 जून को श्रीनगर से कटरा तक की यात्रा करेंगे। रैना ने रात 10.28 बजे टिकट बुक किया है। इसके अलावा तीसरा टिकट राजीव सेठ ने बुक किया है। ये 13 जून को श्रीनगर से कटड़ा तक की यात्रा करेंगे, इन्होंने 10.44 बजे टिकट लिया है। इन तीनों यात्रियों ने एग्जक्यूटिव क्लास का टिकट लिया है।

यह होगा वंदे भारत ट्रेन का शेड्यूल

  • पहली ट्रेन (26041) श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन से सुबह 8 बजकर 10 मिनट पर रवाना होगी और 10 बजे बनिहाल पहुंचेगी। इसके बाद 11 बजकर 10 मिनट पर यह ट्रेन श्रीनगर पहुंचेगी। इसी तरह दूसरी ट्रेन (26403) श्री माता वैष्णो देवी कटरा से दोपहर 2 बजकर 55 मिनट पर खुलेगी। यह बनिहाल होते हुए शाम को 6 बजे श्रीनगर पहुंचेगी।
  • वापसी में ट्रेन नंबर 26402, जो वंदे भारत जम्मू तवी एक्सप्रेस है, दोपहर 2 बजे श्रीनगर स्टेशन से रवाना होगी। यह 3 बजकर 10 मिनट पर बनिहाल स्टेशन और शाम 5 बजकर 5 मिनट पर श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन पहुंचेगी।
  • इसी तरह ट्रेन नंबर 26404, श्रीनगर जम्मू तवी वंदे भारत एक्सप्रेस, सुबह 8 बजे श्रीनगर स्टेशन से चलेगी। यह ट्रेन 9 बजकर 2 मिनट पर बनिहाल स्टेशन और 11 बजकर 5 मिनट पर श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी।

विज्ञापन

कितना होगा किराया?
सभी शुल्कों सहित श्रीनगर से कटड़ा के बीच चेयर कार का किराया 715 रुपये होगा, जबकि एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1320 रुपये निर्धारित किया गया है। दोनों नई वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन के बाद जम्मू-कश्मीर में कुल चार वंदे भारत ट्रेनें चलने लगेंगी। इससे पहले जम्मू-कश्मीर में दो वंदे भारत ट्रेनें नई दिल्ली से कटड़ा के बीच चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें