फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: 'राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभा रहे युवा', NDA के 11 साल पूरे होने पर पीएम मोदी का संदेश

Fri, 06 Jun 2025 12:23 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एनडीए 2025 में 11 साल पूरे करने वाली है। इसे लेकर लगातार सरकार की ओर से किए गए कामों की जानकारी दी जा रही है। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट में युवाओं के नाम संदेश जारी किया। साथ ही सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला। 
विज्ञापन
PM Modi - फोटो : X/@BJP4India
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एनडीए के 11 साल पूरे होने पर युवाओं के नाम संदेश जारी किया। पीएम मोदी ने अपनी सरकार के प्रयासों की जानकारी देते  हुए युवाओं को सशक्त बनाने की बात कही है। उन्होंने कि मुझे खुशी है कि आज युवा राष्ट्र के निर्माण में अहम भूमिका निभा रहे हैं। 

विज्ञापन




पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि पिछले 11 साल में हमारी सरकार ने युवा शक्ति को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। नई शिक्षा नीति के साथ कौशल विकास और स्टार्ट-अप्स पर फोकस से हमारे युवा विकसित भारत के संकल्प के अहम भागीदार बने हैं। ये हमारे लिए अत्यंत प्रसन्नता की बात है कि आज देश का युवा राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

ये भी पढ़ें: केएससीए के अधिकारियों ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा; भगदड़ मामले में FIR रद्द करने की मांग
विज्ञापन


एनडीए 2025 में 11 साल पूरे करने वाली है। इससे पहले सरकार की ओर से एक रिपोर्ट जारी की गई। इसमें कहा गया कि 11 सालों में लोगों की आशाओं, जरूरतों और आकांक्षाओं को न केवल सुना गया, बल्कि इन पर उद्देश्यपूर्ण ढंग से काम भी किया गया। इस अवधि में मध्यवर्ग ने खुद को देश की प्रगति के केंद्र में पाया है। कर राहत से लोगों के हाथों में अधिक पैसा पहुंचाने से लेकर वृद्धावस्था में सुरक्षा का वादा करने वाली पेंशन योजनाओं तक, पिछले 11 वर्षों में भारतीयों के जीवन को आसान, निष्पक्ष और अधिक सम्मानजनक बनाने के लिए लगातार और ईमानदार प्रयास किए गए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जब अमेरिका में बेटे ने पूछा शशि थरूर से सवाल, कांग्रेस सांसद ने जवाब के साथ चुटकी भी ली

सांकेतिक उपायों से आगे बढ़कर किया काम
सरकार ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में उसने मध्य वर्ग के जीवन में वास्तविक बदलाव लाने के लिए सांकेतिक उपायों से आगे बढ़कर काम किया है। आयकर दरों को कम करने से लेकर रिटर्न को सरल बनाने तक, हर कदम नागरिकों को उनकी कमाई का अधिक हिस्सा अपने पास रखने देने के मूल विचार के अनुरूप है। रिपोर्ट में कहा गया कि दृष्टिकोण स्पष्ट रहा है। नागरिकों की बात सुनी, सिस्टम को सरल बनाया और अपने वादे पूरे किए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें