फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर

Wed, 02 Jan 2019 05:41 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

असम में एनआरसी में नामों के संशोधन की प्रक्रिया आज से शुरू

विज्ञापन


असम के नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजंस (एनआरसी) में नाम और दूसरे ब्योरों के संशोधन की प्रक्रिया दो जनवरी से शुरू होगी। यहां एनआरसी दफ्तर की ओर से मंगलवार को जारी एक बयान में इसकी जानकारी दी गई। इसमें कहा गया है कि लोग एनआरसी सेवा केंद्रों पर उपलब्ध फार्म के जरिए और ऑनलाइन संशोधन का आवेदन कर सकते हैं।  

पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


राफेल सौदा : बिना मतदान वाले नियम पर आज लोकसभा में हो सकती है चर्चा

संसद के बीते मानसून सत्र की तरह वर्तमान शीत सत्र में भी राफेल सौदे पर कांग्रेस और मोदी सरकार के बीच सियासी जंग की जमीन तैयार हो गई है। इस मुद्दे पर मोदी सरकार को सुप्रीम कोर्ट की क्लीन चिट के बाद बुधवार को बिना मतदान वाले नियम 1993 के तहत इस पर चर्चा हो सकती है।

पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


सियासत में उतरेंगे प्रकाश राज, लड़ेंगे 2019 का लोकसभा चुनाव

रजनीकांत और कमल हासन के बाद अब मशहूर अभिनेता प्रकाश राज ने भी सियासी अखाड़े में उतरने का एलान किया है। ट्वीटर पर नए साल की शुभकामना देते हुए प्रकाश राज ने यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा, नए साल की शुभकामनाएं। नई शुरुआत, ज्यादा जिम्मेदारी। आने वाले लोकसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरूंगा। सीट की जानकारी जल्दी ही दूंगा। अब की बार जनता सरकार।

पढ़ें पूरी खबर


नवाज शरीफ ने सजा के खिलाफ इस्लामाबाद हाईकोर्ट में की अपील दायर

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने मंगलवार को अल-अजीजिया स्टील मिल्स मामले में अपनी सजा के खिलाफ अपील दायर की। बता दें कि पिछले हफ्ते ही जवाबदेही अदालत ने उन्हें भ्रष्टाचार मामले में सात साल जेल की सजा सुनाई थी। लाहौर की कोट लखपत जेल में बंद शरीफ ने इस्लामाबाद हाईकोर्ट में अपने वकील ख्वाजा हारिस द्वारा अपील दायर करवाई।

पढ़ें पूरी खबर

उज्ज्वला योजना के छह करोड़वें लाभार्थी को आज उप राष्ट्रपति सौंपेंगे कनेक्शन

गरीब परिवारों को निशुल्क रसोई गैस (एलपीजी) कनेक्शन उपलब्ध कराने वाली प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का दायरा बढ़ाने के एक महीने के भीतर ही इसके लाभार्थियों की संख्या छह करोड़ तक पहुंच गई है। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू बुधवार, को इस योजना के तहत छह करोड़वां कनेक्शन लाभार्थी को सौंपेंगे। 

पढ़ें पूरी खबर

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें