फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर

Sun, 20 Jan 2019 06:37 AM IST
अर्पना दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवासी भारतीयों के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज से महोत्सव का आगाज

विज्ञापन


अपनी माटी से जुड़ने काशी आ रहे प्रवासी मेहमानों के लिए टेंट सिटी से लेकर बड़ा लालपुर स्टेडियम को तैयार कर दिया गया है। प्रवासी भारतीय दिवस की तैयारियों शुक्रवार को अंतिम चरण में पहुंच गई है। उधर, आयोजन स्थलों को विदेश मंत्रालय ने अपनी निगरानी में ले लिया है। टेंट सिटी में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 

विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर

अमेरिका व उत्तर कोरिया के बीच दूसरे शिखर सम्मेलन को जगह तय : ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच होने वाले दूसरे शिखर सम्मेलन के लिए जगह का चुनाव कर लिया गया है। शिखर सम्मेलन फरवरी के दूसरे पखवाड़े में होगा। ट्रंप ने कहा कि चयनित स्थान के बारे में जल्द ही बता दिया जाएगा।

पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


आठ दिवसीय दौरे पर आज भारत आएंगे मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार

मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ आठ दिवसीय दौरे पर रविवार को यहां पहुंचेंगे। इस दौरान वह भारत के शीर्ष नेतृत्व के साथ बातचीत करेंगे और वाराणसी में प्रवासी भारतीय दिवस में शामिल होंगे। प्रविंद कुमार रविवार सुबह यहां पहुंचेंगे और राजधानी में एक दिन रहने के बाद वह सोमवार को वाराणसी के लिए रवाना हो जाएंगे।

पढ़ें पूरी खबर

व्यापमं घोटाला : सीबीआई ने 26 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया

मध्यप्रदेश के व्यापमं घोटाले की जांच कर रही सीबीआई ने शनिवार को यहां की विशेष अदालत में 26 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया। व्यापमं मामलों के लिए सीबीआई के विशेष अभियोजक सतीश दीनकर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ जालसाजी, आपराधिक षड्यंत्र, भ्रष्टाचार निरोधक कानून, आईटी कानून और अन्य सम्बद्ध धाराओं में विशेष जज सुरेश सिंह की अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया गया।

पढ़ें पूरी खबर

दुष्कर्म आरोपी बिशप के विरोध में उतरीं 4 नन, तबादला रोकने को सीएम से की गुहार

केरल में दुष्कर्म के आरोपी बिशप फ्रेंको मुलक्कल की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पिछले साल प्रदर्शन करने वालीं चार नन ने मुख्यमंत्री पी. विजयन को पत्र लिखकर उनके स्थानांतरण के मामले में दखल देने की गुहार की है। पत्र में कहा गया है कि सीएम देखें, मामले की सुनवाई पूरी होने तक उनका तबादला आदेश लागू नहीं हो। 

पढ़ें पूरी खबर


भारत-पाक अपने मुद्दों को सुलझाने के लिए सार्थक बातचीत करें : यूएन

संयुक्त राष्ट्र ने शुक्रवार को उम्मीद जताई है कि भारत और पाकिस्तान आपसी मुद्दों को सुलझाने के लिए सार्थक बातचीत करेंगे। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में कहा कि कि वह, ‘दोनों देशों के बीच संवाद के लिए भरपूर मदद की पेशकश कर रहे हैं।’

पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें