फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स से आठ सुखोई फाइटर जेट खरीदेगी वायुसेना

Sun, 20 Jan 2019 05:01 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • 272 सुखोई लड़ाकू विमान हैं फिलहाल भारतीय वायुसेना में
  • 12 स्क्वाड्रन के बराबर बैठती है इन विमानों की संख्या
  • 13.5 स्क्वाड्रन करना चाहती है 2021-22 तक इसे वायुसेना
विज्ञापन
Sukhoi 30 MKI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय वायुसेना ने अपने पास हो रही लड़ाकू विमानों की कमी और फ्रांस से आने वाले राफेल फाइटर जेट के विवादों में फंसने के बाद दोबारा स्वेदश निर्मित सुखोई विमानों पर ध्यान केंद्रित किया है। वायुसेना जल्द ही 8 सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमानों की खरीद हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) से करेगी। सूत्रों के मुताबिक, करीब 3 हजार करोड़ रुपये के इन 8 विमानों की खरीद का पहला चरण पार हो चुका है और संभावना है कि फरवरी में निर्माण का ऑर्डर एचएएल को दे दिया जाएगा।

विज्ञापन


हालिया सालों में वायुसेना के लड़ाकू विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटनाएं बढ़ी हैं। इनमें से ज्यादातर दुर्घटनाएं मिग विमानों में हुई हैं, जो दशकों पुराने हो चुके हैं और अपना समय पूरा कर चुके हैं। ऐसे में वायुसेना का हवाई बेड़ा तेजी से कम हुआ है, जबकि पड़ोस में चीन ने अपनी वायुसेना को बड़े पैमाने पर अपग्रेड किया है और पाकिस्तान भी इस प्रक्रिया से गुजर रहा है। 

वायुसेना के सूत्रों के मुताबिक, एचएएल से कुल 40 सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान खरीदे जाने की योजना है, लेकिन इनमें से 8 को तत्काल अपने बेड़े में शामिल किए जाने का निर्णय लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, मेक इन इंडिया कार्यक्रम के तहत एचएएल में निर्मित होने वाले इन रूसी लड़ाकू विमानों में कई नई चीजें अपग्रेड की गई हैं। ये विमान वायुसेना में फिलहाल मौजूद मिग-21, मिग-27, मिग-29 और जगुआर विमानों की जगह लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें