देश भर के किसानों ने दिल्ली के रामलीला मैदान में डाला डेरा, आज करेंगे संसद कूच
अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति (एआईकेएससीसी) के बैनर तले दिल्ली पहुंचे देश भर के हजारों किसानों ने बृहस्पतिवार को किसान मुक्ति मार्च निकाला। दिल्ली की चार दिशाओं से निकाले गए मार्च की दिशा रामलीला मैदान रही। यहां रात भर ठहरने के बाद करीब 200 संगठनों से जुड़े किसान शुक्रवार यानी आज सुबह संसद की तरफ कूच करेंगे।
पढ़ें पूरी खबर
G-20 सम्मेलन: पीएम मोदी बोले- शांति के लिए भारत ने दुनिया को योग का दिया खास तोहफा
जी 20 सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार शाम को अर्जेंटीना पहुंच चुके हैं। यहां पीएम नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले ब्यूनस आयर्स में आयोजित “शांति के लिए योग” समारोह में भाग लिया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने योग किया। बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह चार दिवसीय दौरा है। वह दो दिसंबर को स्वदेश के लिए रवाना होंगे।
पढ़ें पूरी खबर
किसी भी मसले पर पीएम मोदी से बातचीत को तैयार पाक पीएम, बोले-हाफिज दाऊद के लिए हम जिम्मेदार नहीं
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से किसी भी मसले पर बातचीत को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद और मोस्ट वांटेड दाऊद इब्राहिम के मसले हमें विरासत में मिले हैं। इसके लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
पढ़ें पूरी खबर
बिहार : गया में नक्सली संगठन ने निकाली वैकेंसी, चिपकाए पोस्टर, सर्च ऑपरेशन शुरू
जिले में नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने वैकेंसी निकाली है। नक्सल प्रभावित गुरिया बाजार में पोस्टर चिपकाकर युवाओं से संगठन के पीएलजीए (पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी) में शामिल होने का आह्वान किया गया है। नक्सली पोस्टर के बाद जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
पढ़ें पूरी खबर
हॉकी विश्व कपः ऑस्ट्रेलिया की निगाह जीत से आगाज पर, पहले मुकाबले में आज आयरलैंड से होगा सामना
पिछले दो बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के चीफ कोच कॉलिन बैच और कप्तान एरोन जेलवस्की के दिल में जरूर इस बार यहां14 वें हॉकी विश्व कप का फाइनल जीत कर खिताबी हैट्रिक जीतने की तमन्ना होगी। फिर भी इस बात को जुबां लाने में ये दोनों परहेज कर रहे हैं।
पढ़ें पूरी खबर