फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandrayaan-3: सफल प्रक्षेपण के बाद अब चंद्रयान के लिए यह तारीख अहम; जानें राष्ट्रपति-पीएम समेत किसने क्या कहा

Fri, 14 Jul 2023 05:06 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ISRO Chandrayaan 3 Launch: चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक प्रक्षेपण पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लेकर पीएम मोदी ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) को अपनी शुभकामनाएं दीं है। जहां पीएम मोदी ने इसे हर भारतीय के सपनों और महत्वाकांक्षाओं की ऊंची उड़ान बताया वहीं, राष्ट्रपति मुर्मू ने इसे अंतरिक्ष अन्वेषण में भारत का एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर करार दिया। हम आपको बताएंगे कि इस ऐतिहासिक क्षण पर किसने क्या कहकर अपनी खुशी जाहिर की। 
 
विज्ञापन
राष्ट्रपति-पीएम ने दी बधाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ISRO Chandrayaan 3 Launch: भारत ने आज एक नया कीर्तिमान बनाने की दिशा में अपने कदम एक बार फिर बढ़ा दिए हैं। आज भारत के तीसरे चंद्र मिशन 'चंद्रयान-3' (Chandrayaan-3) को लॉन्च कर दिया गया है। चंद्रयान-3 ने दोपहर 2:35 बजे चंद्रमा की ओर उड़ान भरी। इसे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से छोड़ा गया। वहीं, इसरो के प्रमुख एस. सोमनाथ ने कहा है कि अगर सब कुछ सामान्य रहा तो चंद्रयान-3 के 23 अगस्त को शाम लगभग 5.47 बजे चंद्रमा पर उतरने की उम्मीद है।  

विज्ञापन


इस खास मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लेकर पीएम मोदी ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) को अपनी शुभकामनाएं दीं है। जहां पीएम मोदी ने इसे हर भारतीय के सपनों और महत्वाकांक्षाओं की ऊंची उड़ान बताया वहीं, राष्ट्रपति मुर्मू ने इसे अंतरिक्ष अन्वेषण में भारत का एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर करार दिया। हम आपको बताएंगे कि इस ऐतिहासिक क्षण पर किसने क्या कहकर अपनी खुशी जाहिर की। 

राष्ट्रपति मुर्मू बोली- मील का एक पत्थर
चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक प्रक्षेपण पर राष्ट्रपति मुर्मू ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि भारत ने अंतरिक्ष अन्वेषण में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित करते हुए चंद्रयान-3 का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया। इसरो  टीम और उन सभी लोगों को बधाई, जिन्होंने इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए अथक परिश्रम किया। यह अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी में प्रगति के प्रति देश की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। चंद्र मिशन की सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं। 
विज्ञापन


 हर भारतीय के सपनों और महत्वाकांक्षाओं की ऊंची उड़ान - पीएम मोदी
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर इस पल को लेकर कहा कि चंद्रयान-3 ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय लिखा। यह हर भारतीय के सपनों और महत्वाकांक्षाओं को ऊपर उठाते हुए ऊंची उड़ान भरता है। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रमाण है। मैं उनकी भावना और प्रतिभा को सलाम करता हूं।



 

हमारा सौभाग्य कि हम इस इतिहास का हिस्सा बने- केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक प्रक्षेपण पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि यह वास्तव में भारत के लिए गौरव का क्षण है। श्रीहरिकोटा में हम सभी के लिए भाग्य का क्षण है कि हम इस इतिहास का हिस्सा बन सके। मैं भारत को गौरवान्वित करने के लिए टीम इसरो को धन्यवाद देता हूं। 
 

23 अगस्त को चंद्रमा पर हो सकती है लैंडिंग
ISRO प्रमुख एस. सोमनाथ ने प्रेस वार्ता करके इस मिशन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अगर सब कुछ सामान्य रहा तो चंद्रयान-3 के 23 अगस्त को शाम लगभग 5.47 बजे चंद्रमा पर उतरने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि हमने पहले साल में देखा कि पहले क्या गलती की थी और उसके बाद दूसरे साल में क्या सुधार किया जाए कि ये बेहतर हो। फिर हमने देखा कि और क्या गलती हुई थी क्योंकि कुछ समस्याएं छिपी होती है जो हमने समीक्षा और टेस्ट द्वारा पता लगाया। तीसरे साल हमने सभी टेस्टिंग की और अंतिम साल में हमने अंतिम संयोजन और तैयारी की। मैं इस कार्य के लिए पूरी टीम को बधाई देता हूं।

वहीं, इस दौरान केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि मोदी सराकर के 9 साल के कार्यकाल में अब हम केवल रॉकेट लॉन्च करने तक ही सीमित नहीं हैं...दुनिया अब नेतृत्व करने के लिए हमारी ओर देख रही है। पहले दुनिया हमें इस तरह नहीं देखती थी। 


 

जेपी नड्डा ने दी बधाई
वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने ट्वीट कर चंद्रयान 3 के सफल प्रक्षेपण पर ISRO को बधाई दी। उन्होंने कहा कि  ऐतिहासिक चंद्रयान 3 मिशन के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो को बधाई। यह दुनिया के सामने भारत की तकनीकी क्षमताओं को प्रदर्शित करेगा और चंद्र सतह के बारे में हमारी समझ का विस्तार करेगा। यह उल्लेखनीय मिशन हमारे वैज्ञानिकों की प्रतिभा और दृढ़ता का प्रमाण है, जो भारत की अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं को लगातार नई ऊंचाइयां दे रहे हैं।


 

भारत ने शुरू की ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा- अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस मौके पर कहा कि भारत ने आज चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण के साथ अपनी ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा शुरू की। इसरो के वैज्ञानिकों को मेरी हार्दिक बधाई, उनकी अथक खोज ने आज भारत को पीढ़ियों के लिए एक उल्लेखनीय अंतरिक्ष यात्रा की पटकथा लिखने की राह पर आगे बढ़ाया है।


 
विज्ञापन

राहुल गांधी ने दी इसरो को बधाई
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इसरो को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि आज, एक अरब से अधिक लोग गर्व से चमकते हुए आकाश की ओर देख रहे हैं। चंद्रयान 3, 1962 में भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के लॉन्च और 1969 में इसरो के निर्माण के बाद से वैज्ञानिक समुदाय द्वारा किए गए दशकों के श्रम का फल है। इस मिशन की सफलता हमें चंद्रमा की सतह पर अंतरिक्ष यान उतारने वाला चौथा देश बना देगी। सचमुच यह एक अविश्वसनीय उपलब्धि होगी। इसरो की पूरी टीम को बधाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें