फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Mon, 18 Mar 2019 06:48 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री परिकर के देहांत पर राष्ट्रीय शोक, शाम 5 बजे होगा अंतिम संस्कार

विज्ञापन


देश के पहले आईआईटियन मुख्यमंत्री मनोहर परिकर का रविवार को निधन हो गया। पैन्क्रियाज कैंसर से जूझ रहे 63 वर्षीय परिकर की हालत पिछले दो दिन से बेहद खराब थी। रविवार को उनकी स्थिति और ज्यादा नाजुक हो गई थी, जिसके बाद दोना पाउला स्थित उनके निजी आवास पर डॉक्टरों की टीम ने स्वास्थ्य को संभालने का प्रयास किया।

पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन



परिकर के निधन के बाद नए मुख्यमंत्री के चयन के लिए बैठक, देर रात गोवा पहुंचे नितिन गडकरी

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर का रविवार को निधन होने के बाद राज्य में भाजपा नीत गठबंधन दलों ने एक नए नेता की तलाश में बैठक की। परिकर (63) का रविवार को उनके निजी आवास पर अग्नाशय कैंसर से निधन हो गया। आधिकारिक तौर पर कहा गया था कि वह अग्नाशय संबंधी बीमारी से पीड़ित हैं।

पढ़ें पूरी खबर..


मसूद अजहर पर भारत की चिंताओं को समझते हैं, जल्द निकलेगा हल: चीन

पुलवामा हमले के गुनहगार आतंकी मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करने की भारत की मुहिम का असर दिखने लगा है। चौतरफा दबाव के बीच चीन ने भी अब इस मुद्दे पर नरमी के संकेत दिए हैं। भारत में चीन के राजदूत लुओ झाओहुई ने रविवार को कहा कि मुझे उम्मीद है कि हम इस मामले को सुलझा लेंगे। यह सिर्फ तकनीकी रोक है, हम इस पर बात कर रहे हैं। मसूद अजहर पर लाया गया प्रस्ताव पूरी तरह से खारिज नहीं किया गया है।
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर..


लोकसभा चुनाव : पहले चरण की 91 सीटों के लिए आज से शुरू होगा नामांकन का दौर


लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए सोमवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। पहले चरण में 11 अप्रैल को 20 राज्यों की 91 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 मार्च, जबकि नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 28 मार्च है। 

पढें पूरी खबर..


अर्थव्यवस्था को गति देने को सभी पक्षों से बात करेगा आरबीआई

अर्थव्यवस्था को गति देने और नीतिगत दरों में कटौती को लेकर आरबीआई गवर्नर 26 मार्च को बैठक करेंगे। इसमें व्यापार संगठनों और रेटिंग एजेंसियों के अलावा आल इंडिया बैंक डिपॉजिटर्स एसोसिएशन को भी शामिल किया गया है।

पढ़ें पूरी खबर..


चुनाव की घोषणा के बाद अब क्रूड और फेड रिजर्व तय करेंगे बाजार की चाल

चुनाव की घोषणा के बाद से ही बढ़त पर सवार शेयर बाजार की चाल इस सप्ताह कई घरेलू और वैश्विक कारक तय करेंगे। इसमें कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों, अमेरिकी फेड रिजर्व के फैसलों और चालू खाते के आंकड़ों का सबसे ज्यादा असर पड़ेगा। बीते सप्ताह सभी पांचों कारोबारी सत्र में सेंसेक्स और निफ्टी ने बढ़त दर्ज की थी। ऐसे में बाजार को इस सप्ताह भी ऐसी ही तेजी की उम्मीद है। 

पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें