फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Market: कल फिर शेयर मार्केट हो सकता है धड़ाम, पहले ही निवेशकों को 16 लाख करोड़ रुपये का हो चुका है नुकसान

अमित शर्मा
Updated Sun, 06 Oct 2024 06:16 PM IST

सार

इस्राइल और ईरान दोनों ही देशों ने जिस तरह अपने तेवर दिखाए हैं, माना जा रहा है कि यह तनाव आगे भी जारी रहेगा। इसका सीधा असर बाजार पर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
फेस्टिवल मार्केट - फोटो : amarujala.com


इस समय भारत में त्योहारों का सीजन चल रहा है। नवरात्रों के बाद दशहरा, दीपावली, भैयादूज सहित अनेक त्योहार आने वाले हैें। इसका लाभ एफएमसीजी सेक्टर के साथ-साथ वाहनों-आभूषणों और वस्त्रों से जुड़े सेक्टर को मिलने की उम्मीद है। इसे देखते हुए बाजार में जबरदस्त तेजी बने रहने के अनुमान हैं।  लेकिन जिस तरह से शेयर बाजार में हलचल मची हुई है, इसका असर इन सेक्टरों में काम कर रही कंपनियों पर भी पड़ सकता है। 

   

चीन भी बड़ा कारण 

दरअसल, भारतीय शेयर बाजार में इस गिरावट का एक बड़ा कारण चीन को भी माना जा रहा है। चीन के शेयर बाजार हैंग सेंग इंडेक्स ने पिछले एक महीने के अंदर 26 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है। इसका सबसे बड़ा कारण चीन की सरकार का मध्यम स्तर की कंपनियों को भारी प्रमोशन देना बताया जा रहा है। चीन की सरकार अपने यहां निर्माण सेक्टर को एक बार फिर अपनी अर्थव्यवस्था की रीढ़ बनाने की दिशा में काम कर रही है। इसके लिए एमएसएमई सेक्टर की कंपनियों को तरह-तरह का प्रमोशन दिया जा रहा है। चीन सरकार की नीति का सीधा असर वहां के बाजार पर पड़ा है और बाजार में जबरदस्त तेजी दिखाई दे रही है।


दरअसल, चीन सरकार की नीतियों के कारण विदेशी निवेशक मानते हैें कि इस समय चीन में निवेश करना उन्हें बेहतर लाभ दे सकता है। यही कारण है कि विदेशी संस्थागत निवेशक भारतीय बाजारों से पैसा निकाल रहे हैं और इसे चीन के शेयर बाजार में झोंक रहे हैं। केवल तीन दिनों के अंदर ही विदेशी संस्थागत निवेशकों ने भारतीय बाजारों से 31 हजार करोड़ रुपये की निकासी की है। इसके कारण भारत को नुकसान और चीन को लाभ हो रहा है।


विज्ञापन
विज्ञापन
Next