फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: 'देश के लिए मरने की नहीं, जीने की जरूरत', छात्रों से बोले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

Sun, 07 Jul 2024 07:10 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

Gujarat: केंद्रीय गृहमंत्री ने छात्रों से कहा कि आज देश के लिए मरने की जरूरत नहीं है, बल्कि उसके लिए जीने की जरूरत है। उन्होंने कहा, आप एक अच्छे आईएएस, आईपीएस, सीए, डॉक्टर, अच्छे नागरिक या गृहिणी हो सकते हैं, लेकिन आपको देश के लिए काम करने की जरूरत है। 
विज्ञापन
अमित शाह - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को गुजरात के विकास में कडवा पाटीदार समुदाय की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि देश के लिए मरने की नहीं, बल्कि जीने की जरूरत है। वह मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की मौजूदगी में अहमदाबाद में एक कार्यक्रम में बोल रहे थे, जहां छात्रों के लिए एक छात्रावास का उद्घाटन किया गया। 

विज्ञापन


शाह ने दोपहर में शहर में एक अस्पताल का भी उद्घाटन किया। इसके अधिकारियों ने बताया कि अमीन पीजेकेपी विद्यार्थी भवन का निर्माण कडवा पाटीदार समुदाय द्वारा किया गया है और इसमे सभी सामाजिक समूहों के छात्रों के रहने की सुविधा होगी। 

गृह मंत्री ने छात्रों से कहा कि आज देश के लिए मरने की जरूरत नहीं है, बल्कि उसके लिए जीने की जरूरत है। उन्होंने कहा, आप एक अच्छे आईएएस, आईपीएस, सीए, डॉक्टर, अच्छे नागरिक या गृहिणी हो सकते हैं, लेकिन आपको देश के लिए काम करने की जरूरत है। 
विज्ञापन


भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि कडवा पाटीदार समुदाय ने गुजरात के विकास में बहुत योगदान दिया है। उन्होंने कहा, गुजरात और पाटीदार समुदाय का समानांतर विकास हुआ है। अपनी कड़ी मेहनत से कडवा पाटीदार समुदाय ने अपने विकास के साथ-साथ राज्य और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा, उत्तर गुजरात के कडवा पाटीदार समुदाय के कई संस्थानों में पढ़कर आज जनता देश की सेवा कर रही है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पटेल ने कहा कि दो दशक पहले मुख्यमंत्री के रूप में प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए 'शाला प्रवेशोत्सव' और 'कन्या केलवणी महोत्सव' की वजह से राज्य में शिक्षआ क्षेत्र में काफी विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि बच्चों को अच्छी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना बहुत जरूरी है। शिक्षा विकास की नींव है। देश के भविष्य को संवारने के लिए शिक्षा क्षेत्र को मजबूत करने के लिए सरकार प्रयासरत है। 

शह ने अहमदाबाद में नवनिर्मित मल्टी-स्पेशियलिटी एसएलआईएमएस अस्पताल का भी उद्घाटन किया। तीस करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से बना आठ मंजिला अस्पताल में ओपीडी सुविधाओं के साथ रोबोटिक सर्जरी और कार्डियक केयर सेंट जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं हैं। उन्होंने कहा, मुझे भरोसा है कि आधुनिक सुविधाओं से लैस यह अस्पताल क्षेत्र की चिकित्सा जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगा। 
विज्ञापन

 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें