फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में मध्यावधि चुनाव की आहट, पवार-ठाकरे की मुलाकात से गरमाई राजनीति

Wed, 08 Nov 2017 04:24 AM IST
सुरेन्द्र मिश्र/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
uddhav-sharad
विज्ञापन
महाराष्ट्र में मध्यावधि चुनाव की आहट दिखाई देने लगी है। शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे और एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार की मुलाकात से इस तरह की अटकलें शुरू हुई हैं। यह मुलाकात करीब दस दिन पहले पवार के आवास पर हुई थी।
विज्ञापन


पढ़ें: हिमाचल और गुजरात से 1.38 करोड़ नगदी, छह लाख लीटर शराब जब्त

शरद पवार ने खुद इस मुलाकात की पुष्टि की है। पहले बीजेपी सरकार को समर्थन देने की बात करने वाले शरद पवार की भाषा भी अब बदल गई है। उन्होंने कहा है कि यदि शिवसेना सरकार से बाहर होती है तो एनसीपी फडणवीस सरकार को समर्थन नहीं देगी।

शरद पवार ने कहा कि शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे और शिवसेना प्रवक्ता व सांसद संजय राउत मुझसे मिलने आए थे। इस मुलाकात में राज्य की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा हुई।  सूत्रों का कहना है कि नारायण राणे का मंत्रिमंडल में प्रवेश न हो, इसके लिए शिवसेना भाजपा पर लगातार दबाव बना रही है।
विज्ञापन


पढ़ें: नोटबंदी के बाद अब ये बड़ा दांव खेलने वाली है BJP, जिससे राजनीतिक गलियारों में आ जाएगा भूचाल

लेकिन, शिवसेना के विरोध को दरकिनार कर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राणे को मंत्रिमंडल में शामिल करने की तैयारी शुरू की है। सूत्रों के मुताबिक इस मुलाकात में उद्धव ने पवार से सीधा सवाल किया कि शिवसेना सरकार से बाहर हुई तो एनसीपी की क्या भूमिका होगी।
Trending Videos
विज्ञापन

भाजपा विरोध के लिए उद्धव ने तोड़ी परंपरा

Uddhav Thackeray
इस पर पवार ने कहा कि 2014 में चुनाव के बाद लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा न हो, इसलिए हमने भाजपा को समर्थन देने की घोषणा की थी, लेकिन अब स्थिति बदल गई है। यदि शिवसेना सरकार से बाहर होती है तो हम भाजपा का समर्थन नहीं करेंगे। 

दिवंगत शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे कभी किसी से मिलने मातोश्री से बाहर नहीं गए। लेकिन, उनके बेटे उद्धव ठाकरे ने इस परंपरा को तोड़ते हुए पांच सितारा होटलों में दूसरे दल के नेताओं से मुलाकात का सिलसिला शुरू किया है।

माना जा रहा है कि उद्धव किसी भी हद तक भाजपा विरोध के लिए तैयार हैं। इस बीच उन्होंने शिवसेना नेताओं से चुनाव की तैयारी में जुटने का निर्देश दे दिया है, जिससे राज्य में मध्यावधि चुनाव होने की चर्चा शुरू हो गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें