55 वर्षीय महिला पर शौचालय की दीवार गिरी, हुई मौत
- फोटो : ANI
मुंबई के कुर्ला क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मुंबई के कुर्ला में सोमवार की सुबह एक सार्वजनिक शौचालय की दीवार गिर गई जिसके मलबे में दबकर 55 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। निकाय अधिकारियों ने इस मामले की जानकारी दी है।
एक अधिकारी ने बताया कि कुर्ला-पश्चिम में स्थित नाज होटल के पीछे स्थित एक सार्वजनिक शौचालय की दीवार सुबह सात बजकर 40 मिनट पर गिर गई जिसके बाद अग्निशमन विभाग, पुलिस और निकाय अधिकारी मौके पर पहुंचे।
एक अन्य अधिकारी ने कहा कि एक महिला के पैर दीवार के मलबे में फंस गए थे। उसे निकाला गया और रजवाड़ी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।