फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप का आरोप, कोरोना काल में गरीब लोगों की मदद के बहाने हो रहा धर्मांतरण

Mon, 10 May 2021 04:27 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विश्व हिन्दू परिषद ने आरोप लगाया है कि कोरोना काल में गरीब लोगों की मदद के बहाने कुछ ईसाई मिशनरी लोग उन्हें ईसाई बनाने का काम कर रहे हैं। संगठन का आरोप है कि ऐसे प्रयास पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा और पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में किये जा रहे हैं...
विज्ञापन
विहिप के शीर्ष नेता डॉक्टर सुरेन्द्र जैन - फोटो : Amar Ujala (File)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने आरोप लगाया है कि कोरोना काल में गरीब लोगों की मदद के बहाने कुछ ईसाई मिशनरी लोग उन्हें ईसाई बनाने का काम कर रहे हैं। संगठन का आरोप है कि ऐसे प्रयास पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा और पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में किये जा रहे हैं। संगठन ने इन राज्यों से ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन


विहिप के शीर्ष नेता डॉक्टर सुरेन्द्र जैन ने सोमवार को कहा कि कोरोना काल में देश के करोड़ों लोगों की आर्थिक स्थितियां विकट हुई हैं। लोग इनका मुकाबला करने की कोशिश कर रहे हैं। स्वयं विहिप अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से पूरे देश में जरूरतमंद लोगों की सूखा राशन, तैयार भोजन और इलाज संबंधी मदद कर रहा है। लेकिन इन्हीं परिस्थितियों का लाभ उठाते हुए कुछ इसाई संगठन कुछ गरीब लोगों को लालच देकर उनका धर्म परिवर्तन करा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और इन राज्यों की सरकारों को इस तरह की गतिविधियों पर लगाम लगानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकारें इस तरह की घटनाओं को रोकने की कोई कोशिश नहीं करती हैं, तो संगठन इसके विरुद्ध जन अभियान छेड़ने के लिए मजबूर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें