फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर एनकाउंटर: चिदंबरम बोले, यूपी पर राज करने वालों को शर्म से सिर झुका लेना चाहिए

Sat, 04 Jul 2020 03:36 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पी चिदंबरम (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में मारे गए आठ पुलिसकर्मियों के मामले पर कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने सवाल उठाते हुए राज्य सरकार को घेर है। चिदंबरम ने इस मामले को पहले से तय मामला बताते हुए कहा कि पुलिसकर्मियों ने खतरनाक अपराधी के घर सूरज ढलने के बाद जाने का फैसला क्यों किया। 

विज्ञापन


पी चिदंबरम ने इस मामले पर ट्वीट करते हुए लिखा कि ये विश्वास करना मुश्किल हो रहा है कि प्रशिक्षित पुलिस टीम सूर्यास्त के बाद एक कुख्तात अपराधी के इलाके में जाने का फैसला करेगी। इस त्रासदी का पहले से आभास था। हादसे में मरने वाले पुलिसकर्मियों के परिवार वालों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। 

पी चिदंबरम ने एक और ट्वीट में कहा कि उत्तर प्रदेश अब हर मायने में पिछड़ता जा रहा है, उत्तर प्रदेश की सरकार को शर्म से सर झुका लेने चाहिए। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने 30 साल पहले 1985-89 तक सत्ता संभाली थी। भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस पर आरोप नहीं लगा सकती और सोच रही है कि किसे दोषी ठहराया जाए।
विज्ञापन


 



पुलिस के महानिदेशक हितेश चंद्र अवस्थी का कहना है कि वहां जानबूझकर जेसीबी मशीन लगाई गई थी ताकि उनका रास्ता रोका जा सके और अंधेरे में हमला करने की योजना बनाई गई थी। नियोजित षडयंत्र के साथ ही इस घटना को अंजाम दिया जा सकता था।

इस मामले पर विपक्ष की तरफ से योगी सरकार को लपेटे में लिया जा रहा है और हर मोर्चे पर उत्तर प्रदेश सरकार की आलोचना हो रही है। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश को हत्या प्रदेश बताया है। उत्तर प्रदेश की महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रदेश में अपराधी बिना किसी डर के रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी से लेकर पुलिस वाले तक कोई सुरक्षित नहीं है। 

वहीं बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने इस हादसे को शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। नाम ना बताने की शर्त पर एक पुलिसकर्मी ने बताया कि पुलिस की टीम पर तीन तरफ से हमला हुआ था।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें