फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी की लेह अस्पताल दौरे वाली तस्वीर पर उठा विवाद, रक्षा मंत्रालय ने कहा-आरोप बेबुनियाद

Sat, 04 Jul 2020 02:59 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
झड़प में घायल जवानों से बात करते प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अचानक लेह का दौरा किया और जवानों से मिलकर उनकर हौसला बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने लेह स्थित अस्पताल का भी दौरा किया और वहां भर्ती जवानों से उनका हाल जाना। इस दौरान अस्पताल में ली गई उनकी तस्वीर को लेकर विवाद हो रहा है। 

विज्ञापन


हालांकि रक्षा मंत्रालय ने इस पूरे विवाद को बेबुनियाद बताते हुए सभी आरोपों को निराधार बताया है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि तीन जुलाई को लेह के जनरल अस्पताल दौरे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कुछ लोगों द्वारा दुर्भावनापूर्ण और निराधार आरोप लगाए जा रहे हैं। यहां यह स्पष्ट करना होगा कि पीएम ने जहां का दौरा किया, वह अस्पताल का एक हिस्सा है। 

मंत्रालय ने कहा, 'यह बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि सशस्त्र बलों के साथ कैसे व्यवहार किया जाता है, इसको लेकर शक किया जा रहा है। सशस्त्र बल अपने कर्मियों को सर्वोत्तम उपचार देते हैं। जिस सुविधा का पीएम ने दौरा किया था, वह जनरल अस्पताल का हिस्सा है। कोरोना संकट को देखते हुए यहां 100 बिस्तरों का प्रबंधन किया गया था।' 
विज्ञापन

 

रक्षा मंत्रालय ने आगे कहा कि इन बहादुर जवानों को गलवां घाटी से लौटने के बाद यहां रखा गया था ताकि इन्हें कोविड क्षेत्रों से दूर रखा जा सके। सेनाध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे और सेना के कमांडर ने भी उसी स्थान पर घायल बहादुरों से मुलाकात की थी। 

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख के निमू में की थी सिंधु दर्शन पूजा, देखें वीडियो

बता दें कि लेह में सेना का अस्पताल 1962 से भी पहले से मौजूद है और यहां 300 बिस्तरों की सुविधा मौजूद है। वहीं, कुछ लोगों का मानना था कि प्रधानमंत्री ने गलवां घाटी में झड़प के दौरान घायल हुए जवानों से मिलने की इच्छा जताई, इसलिए एक कॉन्फ्रेंस रूम को वार्ड में तब्दील किया गया था। 
विज्ञापन


दरअसल, सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के अस्पताल दौरे की तस्वीरें सामने आने पर लोगों ने सवाल उठाया था कि क्या पीएम ने जिस जगह का दौरा किया था, वो अस्पताल ही था या कुछ और। हालांकि, अब रक्षा मंत्रालय का बयान सामने आने के बाद यह बात साफ हो चुकी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें