फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएस अरुण सिन्हा 2021 तक एसपीजी निदेशक के पद पर बने रहेंगे, सरकार ने दी मंजूरी

Mon, 30 Dec 2019 05:47 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एसपीजी के निदेशक आईपीएस अरुण कुमार सिन्हा - फोटो : Facebook
विज्ञापन
मंत्रिमंडल नियुक्ति समिति ने विशेष सुरक्षा समूह (SPG) के निदेशक आईपीएस अरुण कुमार सिन्हा के प्रतिनियुक्ति कार्यकाल में विस्तार को मंजूरी दे दी है। अरुण कुमार एसपीजी निदेशक के रूप में प्रतिनियुक्ति (डेपुटेशन) पर हैं। इनकी प्रतिनियुक्ति का कार्यकाल 19 मार्च 2020 को समाप्त हो रहा था।
विज्ञापन


जिसे मंत्रिमंडल नियुक्ति समिति ने बढ़ाकर 30 जुलाई 2021 कर दिया है। यानि अब अरुण कुमार सिन्हा 30 जुलाई 2021 तक एसपीजी निदेशक के पद पर बने रहेंगे। अरुण कुमार 1987 बैच के केरला कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। इससे पहले भी 2018 में इनकी प्रतिनियुक्ति दो साल के लिए बढ़ाई गई थी।
विज्ञापन

 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें