फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baba Siddique: बाबा सिद्दीकी की हत्या से पहले से जंगल में गए थे शूटर, पुलिस बोली- गोली मारने का किया अभ्यास

Tue, 22 Oct 2024 11:08 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी को 12 अक्तूबर की रात को गोली मारी गई थी। लीलावती अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। सोमवार को पुलिस ने खुलासा किया था कि बाबा सिद्दीकी को मारने के लिए पिस्तौलें राजस्थान से लाई गईं थीं।
 
विज्ञापन
बाबा सिद्दीकी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। मुंबई पुलिस ने दावा किया है कि बाबा सिद्दीकी पर गोली चलाने से पहले शूटर कर्जत खोपोली जंगल में गए थे। यहां पर शूटरों ने गोल चलाने का अभ्यास किया था। पुलिस ने बताया कि शूटरों ने पलासदारी गांव से सटे जंगल में झरने के पास एक पेड़ में गोली मारकर प्रैक्टिस की थी। 

विज्ञापन




एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी को 12 अक्तूबर की रात उनके बेटे और कांग्रेस नेता जीशान सिद्दीकी के ऑफिस से बाहर निकलने के दौरान गोली मारी गई थी। जिसके बाद लीलावती अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। हत्याकांड में सबसे पहले आरोपी गुरमेल सिंह और धर्मराज कश्यप को सबसे पहले पकड़ा गया था। इससे पहले सोमवार को पुलिस ने खुलासा किया था कि बाबा सिद्दीकी को मारने के लिए पिस्तौलें राजस्थान से लाई गईं थीं। मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी राम कनौजिया और भगवंत सिंह ओम जुलाई में पिस्तौल लेने राजस्थान गए थे। वहां उन्होंने विदेश में बनीं दो पिस्तौलें हासिल की थीं। जांच में यह भी पता चला कि आरोपियों ने इंस्टाग्राम सहित सोशल मीडिया प्लेटफार्मों से बाबा सिद्दीकी की तस्वीरें एकत्र की थीं। 

इससे पहले हत्याकांड की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने कहा था कि हत्याकांड में शामिल बदमाशों ने यूट्यूब पर देखकर हथियार चलाना सीखा था, जबकि मुख्य आरोपी शिवकुमार गौतम ने शादियों में आतिशबाजी के लिए की गई फायरिंग के दौरान हथियार चलाना सीखा था। इन सभी ने कुर्ला इलाके में एक किराए के मकान में यूट्यूब पर वीडियो देखकर हथियार चलाना सीखा था। हत्याकांड में मुंबई पुलिस अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं हत्याकांड के मुख्य शूटर शिवकुमार गौतम, शुभम लोनकर और मोहम्मद जीशान अख्तर फिलहाल फरार हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें