फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द सी राइडर्स: युवाओं से मिले नौसेना के जवान, आर्म्स फोर्सेज ज्वाइन करने के लिए किया प्रेरित

Thu, 15 Dec 2022 11:04 PM IST
निर्मल कांत एन.अर्जुन, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि 25 नवंबर को नारंगी कैंट से यह रैली शुरू हुई थी। यह रैली नौसेना ने रॉयल एनफील्ड के साथ साझेदारी में की। बाइक रैली 21 दिनों की अवधि में 3500 किलोमीटर की दूरी तय की गई।
विज्ञापन
भारतीय नौसेना ने निकाली मोटरसाइकिल रैली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय नौसेना के जवानों ने 'आजादी का अमृत महोत्सव' की कड़ी में मोटरसाइकिल रैली 'द सी राइडर्स' निकाली और 21 दिनों में पूर्वोत्तर के सात राज्यों साहसिक भ्रमण किया। इस दौरान नौसेना के जवानों ने युवाओं को नेवी सहित आर्म्स फोर्सेज ज्वाइन करने के लिए प्रेरित किया। 25 नवंबर को गुवाहाटी के नारंगी कैंट से शुरू हुई इस रैली का आज यहीं पर समापन हुआ। इस दौरान जवानों ने का 3500 किमोमीटर का सफर किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि 51 सब एरिया नारंगी कैंट के डिप्टी जीओसी ब्रिगेडियर संजीव चोपड़ा ने साहसिक जवानों की सराहना की।

विज्ञापन


इस संबंध में जानकारी देते हुए रक्षा प्रवक्ता (गुवाहाटी) लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि 25 नवंबर को नारंगी कैंट से यह रैली शुरू हुई थी। यह रैली नौसेना ने रॉयल एनफील्ड के साथ साझेदारी में की।

बाइक रैली 21 दिनों की अवधि में 3500 किलोमीटर की दूरी तय की गई। बाइक रैली ने उत्तर पूर्व के सात राज्यों असम, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश का भ्रमण किया। इस दौरान रैली ने हॉर्नबिल फेस्टिवल का भी दौरा किया।
विज्ञापन


यहां पर नौसेनाध्यक्ष एडमिरल आर हरि कुमार, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएसएम, एडीसी ने यहां से आगे के लिए झंडी दिखाई।अभियान के 21 दिनों के दौरान, कैप्टन सुमीत पुरी और कैप्टन रोहित गुप्ते के नेतृत्व में उत्साही 31 सी राइडर्स गुवाहाटी, आइजोल, इंफाल, कोहिमा, ईटानगर, तेजपुर और शिलांग जैसे प्रमुख शहरों से गुजरे। इस दौरान टीम भारत-बांग्लादेश सीमा और भारत-म्यांमार सीमा के साथ-साथ चलने कुछ सबसे कठिन और मुश्लिक इलाकों के साथ केबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान, काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और प्रसिद्ध हॉर्नबिल उत्सव भी देखा।

इस दौरान सी राइडर्स ने विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों, स्थानीय लोगों और जिला प्रशासन के लोगों से मिले, उनसे बातचीत की और भारतीय आर्म्स फोर्सेज को लेकर जाकरूक किया। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय सेना में करियर कैसे बनाया जा सकता है। पूरे रास्ते में टीम को असम राइफल्स के जवानों का समर्थन मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें