फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपियों के घर पहुंची पुलिस, जांच की तो हुआ दोहरे हत्याकांड का खुलासा

Sun, 10 Mar 2024 02:17 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इडुक्की

सार

पुलिस स्थानीय स्टोर में चोरी के एक मामले की जांच कर रही थी। इस मामले में दो मार्च को एर्नाकुलम के रहने वाले नीतीश और विष्णु को गिरफ्तार किया था। 
 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल में चोरी के एक मामले की जांच में जुटी पुलिस को कट्टप्पना में दोहरे हत्याकांड का पता चला है। पुलिस ने रविवार को बताया कि जांच के दौरान पता चला की एक बच्चे समेत दो की हत्याओं को अंजाम दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कट्टप्पना में किराए के मकान से एक शव मिला है, जिसकी जांच फोरेंसिक विशेषज्ञ कर रहे हैं।

पिता और नवजात भतीजे की हत्या
दरअसल, पुलिस स्थानीय स्टोर में चोरी के एक मामले की जांच कर रही थी। इस मामले में दो मार्च को एर्नाकुलम के रहने वाले 31 वर्षीय नीतीश और 27 साल के इडुक्की विष्णु  को गिरफ्तार किया था। जब अधिकारी विष्णु के घर पहुंचे, तब उन्हें विष्णु के पिता विजयन और उनके नवजात भतीजे की हत्याओं के बारे में पता चला। 

एक कमरे में दफनाया शव
पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, नीतीश ने अतीत में रंजिश के चलते विजयन की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। बाद में, विष्णु और उसकी मां सुमा ने कथित तौर पर विजयन के शव को घर के अंदर एक कमरे में दफनाने में उसकी मदद की।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि इस पूरी घटना में पुलिस को पिछले साल अगस्त में ही संदेह हो गया था। पुलिस को यह भी पता चला कि विष्णु की बहन और नीतीश का एक बच्चा हुआ था। वर्ष 2016 में विष्णु, विजयन और नीतीश ने कथित तौर पर बच्चे की हत्या कर शव को एक अन्य किराए के मकान में मवेशी शेड में दफना दिया था।

मामले में एफआईआर दर्ज
पुलिस ने अब इस मामले में एफआईआर भी दर्ज कर ली है। उन्होंने बताया कि दोनों मामलों की जांच के लिए सबूत जुटा लिए हैं।चोरी करने की कोशिश के दौरान चोट लगने के बाद विष्णु का फिलहाल इलाज चल रहा है और वह न्यायिक हिरासत में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें