फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस चमत्कारी कुएं में नहाने को लग रहा लोगों का मेला

Thu, 14 Apr 2016 11:27 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
सिकंदरपुर का कुआं - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सिकंदरपुर के कुएं पर आस्था का सैलाब कम नहीं हो रहा है। प्रशासन, प्राइवेट कंपनियों द्वारा कुएं के पानी मानक के विपरीत घोषित किए जाने के बावजूद लोग कुएं पर स्नान करने पहुंच रहे हैं। एफडीए भी पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए भिजवा चुकी है।
विज्ञापन


इतने पर भी कुएं के पानी के प्रति लोगों की आस्था पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ा है। कुएं पर अब भी हर दिन मेला लग रहता है। पानी को कैन और बोतलों में पानी भरने के लिए भी कश्मकश रहती है। 

इन राज्यों, जिलों से आ रहे लोग
सिकंदरपुर के कुएं पर नहाने के लिए बुधवार को दिल्ली, पंजाब और हरियाणा तक के लोग आए हैं। प्रदेश के अलीगढ़, बुलंदशहर, चंदौसी, बरेली, मेरठ, फीरोजाबाद, आगरा, मैनपुरी आदि जिलों के लोगों ने भी कुएं पर पहुंचकर कुएं के पानी से नहाने के प्रयास किए। इन लोगों से बात करने पर पता चला कि इनके किसी अपने या इनकों तो कोई लाभ नहीं हुआ है, लेकिन सुना है तो नहाने के लिए चले आए हैं। इनमें पढ़े-लिखे नौकरपेशा लोग भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


- मेरी बेटी के सफेद दाग हैं। कुएं के पानी से लाभ होने की खबर सुनी थी। इसी वजह से यहां उसे नहलाने लाई हूं। कुएं के पानी से नहला दिया है। दाग सही हो जाएं तो ठीक हैं।
- रेखा, उत्तम नगर दिल्ली

- कुएं के पानी से नहाने से सभी रोग ठीक होने की जानकारी मिली थी। मेरे सफेद दाग थे, लेकिन नहाने के बाद अभी तो कोई लाभ दिखाई नहीं दिया है। पानी लेकर जा रही हूं। ठीक होने पर बताऊंगी।
- काजल, करोल बाग दिल्ली

- मुझे श्वांस का रोग है। बताया जा रहा है कि कुएं के पानी से नहाने के कारण कई लोगों की श्वांस की बीमारी सही हो गई हैं। नहा लिया हूं। अब देखते हैं ठीक होता हूं या नहीं।
- टोडी सिंह, हरदुआगंज (अलीगढ़)

कई बार नहाया, नहीं आई आंखों की रोशनी 
गांव सिकंदरपुर निवासी डोरीलाल माहौर की दोनों आंखों में रोशनी नहीं है। वह कुएं के पास बने सीताराम मंदिर की सेवा करीब 22-23 साल से कर रहे थे, लेकिन अब कुएं पर चढ़ावा आने लगा है तो कुछ लोगों ने उन्हें भगाकर खुद सेवादारी संभाल ली है। उन्होंने बताया कि वह कुएं के पानी से कई बार नहा चुके हैं लेकिन आंखों में अभी तक कोई लाभ नहीं हुआ है।

''वैज्ञानिक तौर पर पानी से ऐसा कोई चमत्कार नहीं हो सकता। पानी के सैंपलों की जल निगम से जांच हो चुकी है। एफडीए भी सैंपल जांच के लिए भेज चुकी है, फिर भी लोगों में पानी से बीमारियां ठीक होने की धारणा बनी हुई है तो इसमें कुछ नहीं किया जा सकता।''
- डॉ. एमएल अग्रवाल, सीएमएस जिला अस्पताल

हम लोग पहले ही जल निगम की जांच रिपोर्ट के हवाले से बता चुके हैं कि कुएं के पानी में ऐसा कुछ नहीं है, जिससे बीमारी ठीक हो सकें। लोगों को भ्रमित होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

-केहरी सिंह, एसडीएम सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें