फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनी को मोदी का तोहफा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ की बनेंगी ब्रांड एंबेसडर

Thu, 14 Apr 2016 11:21 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार 126 घंटे पांच मिनट तक कथक नृत्य का विश्व कीर्तिमान बनाने वाली सोनी चौरसिया ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान की ब्रांड एंबेसडर बनेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस ड्रीम प्रोजेक्ट को उनके संसदीय क्षेत्र काशी में आगे बढ़ाने का जिम्मा सोनी को सौंपा जाएगा। बृहस्पतिवार को बाबतपुर में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी उन्हें सम्मानित कर ब्रांड एंबेसडर की जिम्मेदारी सौंपेंगी।
विज्ञापन


सोनी चौरसिया ब्रांड एंबेसडर के तौर पर ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत बेटियों को संरक्षित और सशक्त बनाने के लिए लोगों को जागरूक करेंगी। कथक के विश्व कीर्तिमान के अपने साहसिक अभियान को लेकर सोनी काशी सहित देश भर की लड़कियों के लिए रोल माडल बन गई हैं।

‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान की काशी प्रांत की संयोजक डॉ. रचना अग्रवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को बाबतपुर में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सोनी चौरसिया को सम्मानित करेंगी। साथ ही वो सोनी को काशी क्षेत्र के लिए ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान की ब्रांड एंबेसडर नियुक्त करेंगी।
विज्ञापन


डॉ. रचना ने कहा कि सोनी ने देश और दुनिया में काशी का नाम रोशन किया है, इसलिए उन्हें चुना गया है। उधर, सोनी चौरसिया ने बताया कि मेरे पास भारतीय जनता पार्टी के काशी क्षेत्र के संगठन मंत्री चंद्रशेखर, भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि और डॉ. रचना अग्रवाल का फोन आया था। इस अभियान से जुड़ने को लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं।

लड़कियों को संरक्षित और सशक्त करने के इस अभियान से जुड़कर मैं आम लोगों को बेटियों का महत्व बताऊंगी। प्रयास करूंगी कि लोग स्वत: ही लड़कियों की शिक्षा, स्वास्थ्य पर ध्यान देकर उनके हक को तवज्जो दें।
विज्ञापन


फैक्ट फाइल
- सोनी ने 126 घंटा 05 मिनट कथक नृत्य कर बनाया विश्व रिकॉर्ड
- 123.15 घंटे का केरल के त्रिचूर की हेमलता कमंडलु का रिकॉर्ड तोड़ा
- 24 सितंबर, 2010 से 10 मार्च, 2015 तक बतौर डांस टीचर विद्या देवी जिंदल स्कूल, हिसार (हरियाणा) में रहीं।

पीएम मोदी ने किया था ट्वीट
-  काशी की प्रतिभावान बेटी सोनी चौरसिया ने गर्व से हमारा सिर ऊंचा कर दिया है। सोनी को बहुत-बहुत बधाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें