फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अडानी समूह पर मेहरबान मोदी सरकार, 200 करोड़ का जुर्माना माफ

Sat, 02 Jul 2016 08:56 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
किसी को भी नहीं बख्शने का दावा करने वाली केंद्र की मोदी सरकार ने अडानी समूह पर लगे 200 करोड़ रुपये के जुर्माने को माफ  कर दिया है।
विज्ञापन


पीएम मोदी से अपनी कथित नजदीकियों के कारण कई बार सुर्खियों में रहे गौतम अडानी ही इस समूह के मालिक हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के कारण पूर्ववर्ती यूपीए सरकार ने अडानी समूह पर यह जुर्माना लगाया गया था। लेकिन मोदी सरकार ने जुर्माना लगाने के फैसले को रद कर दिया है।

2012 में केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने मुंदड़ा प्रोजेक्ट से पर्यावरण को हुए नुकसान के आरोपों की जांच के लिए सुनीता नारायण की अध्यक्षता में एक समिति बनाई थी। समिति ने अपनी रिपोर्ट में स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र को हुए व्यापक नुकसान और अवैध तरीके से जमीन लेने जैसी बातों को खुलासा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपीए सरकार के दौरान की गई थी जुर्माना लगाने की सिफारिश

- फोटो : PTI
समिति ने परियोजना के उत्तरी पोर्ट पर प्रतिबंध लगाने और क्षतिपूर्ति के लिए परियोजना लागत का एक प्रतिशत या 200 करोड़ रुपये जो भी अधिक हो, वसूलने की सिफारिश की थी।

समिति की सिफारिशों को स्वीकार करते हुए मंत्रालय ने अडानी पोर्ट एंड सेज को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

हालांकि तत्कालीन यूपीए सरकार में मंत्रियों के फेरबदल (पर्यावरण मंत्री जयंती नटराजन की जगह वीरप्पा मोइली ने ली) कोई अंतिम फैसला नहीं लिया जा सका था। लेकिन सरकार बदलने के बाद पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने सितंबर 2015 में जुर्माने को रद कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें